NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां CEO की सुरक्षा पर कितना करती हैं खर्च?
    अगली खबर
    मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां CEO की सुरक्षा पर कितना करती हैं खर्च?
    टेक कंपनियां CEO की सुरक्षा पर भारी खर्च करती हैं

    मेटा जैसी बड़ी टेक कंपनियां CEO की सुरक्षा पर कितना करती हैं खर्च?

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Dec 09, 2024
    08:13 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया के प्रमुख तकनीकी अधिकारियों का वेतन लाखों डॉलर में होता है, लेकिन यह केवल वेतन और स्टॉक तक सीमित नहीं है।

    टेस्ला, गूगल और मेटा जैसी कंपनियां अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की सुरक्षा पर भी भारी खर्च करती हैं। इनमें निजी सुरक्षा कार्यक्रम, घरों की सुरक्षा और विशेष परिवहन सेवाएं शामिल हैं। यह खर्च CEO की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है।

    आइए जानते हैं कुछ बड़ी कंपनियों के CEO की सुरक्षा खर्च के बारे में-

    माइक्रोसॉफ्ट

    माइक्रोसॉफ्ट ने इतना किया खर्च 

    माइक्रोसॉफ्ट ने अपने CEO सत्य नडेला की निजी सुरक्षा और यात्रा पर वित्त वर्ष 2024 में 58,291 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) खर्च किए।

    इसके अलावा, उनके लिए कुल 16.97 लाख डॉलर (लगभग 1.44 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त सेवाएं दी गईं। इसमें सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी सुविधाएं शामिल थीं, ताकि उनके काम से जुड़े जोखिमों को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

    कंपनियां ऐसे खर्च इसलिए करती हैं, ताकि उनके अधिकारी सुरक्षित और सुचारु रूप से काम कर सकें।

    ओरेकल

    ओरेकल की CEO की सुरक्षा पर हुआ इतना खर्च

    सॉफ्टवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी ओरेकल की CEO सफ्रा कैट्ज ने 2024 में गैर-व्यावसायिक यात्रा के लिए कंपनी के निजी विमान का उपयोग किया, जिस पर 2 लाख डॉलर (लगभग 1.69 करोड़ रुपये) खर्च हुआ।

    उनके अन्य लाभों की कुल लागत 2.21 लाख डॉलर (लगभग 1.88 करोड़ रुपये) थी, जिसमें 401(k) योजना, सुरक्षा प्रणाली अपग्रेड, और अन्य खर्च शामिल थे।

    ओरेकल ने चेयरमैन लैरी एलिसन के घर की सुरक्षा पर 29.99 लाख डॉलर (लगभग 25.41 करोड़ रुपये) खर्च किए।

     अमेजन 

    एंडी जेसी की सुरक्षा पर 8.35 करोड़ रुपये खर्च 

    2023 में अमेजन के CEO एंडी जेसी की सुरक्षा और व्यावसायिक यात्रा पर 9.86 लाख डॉलर (लगभग 8.35 करोड़ रुपये) खर्च हुए।

    यह खर्च कंपनी द्वारा उन्हें दी जाने वाली अन्य राशि का हिस्सा है, जिसकी कुल राशि 9.92 लाख डॉलर (लगभग 8.41 करोड़ रुपये) थी।

    अमेजन ने इसे कंपनी और जेसी दोनों के लिए आवश्यक और फायदेमंद बताया। इस राशि में सुरक्षा और यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं शामिल थीं।

    टेस्ला

    मस्क की सुरक्षा पर कितना हुआ खर्च?

    टेस्ला के CEO एलन मस्क की सुरक्षा सेवाओं पर 2023 में कंपनी ने लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 20.33 करोड़ डॉलर) खर्च किए। यह सेवाएं एक सुरक्षा कंपनी द्वारा दी गईं, जो मस्क के स्वामित्व में है।

    यह समझौता दिसंबर, 2023 में हुआ, ताकि मस्क को उनके काम और जिम्मेदारियों के दौरान सुरक्षा दी जा सके। इस साल फरवरी तक ही इन सेवाओं पर लगभग 5 लाख डॉलर (लगभग 4.23 करोड़ रुपये) अतिरिक्त खर्च हो गए है।

    ऐपल

    टिम कुक की सुरक्षा और हवाई खर्च अधिक

    ऐपल के CEO टिम कुक की सुरक्षा और निजी हवाई यात्रा पर 2023 में 24.41 लाख डॉलर (लगभग 20.68 करोड़ रुपये) खर्च हुए। इसमें 8.20 लाख डॉलर (लगभग 69.50 करोड़ रुपये) उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और 16.21 लाख डॉलर (13.73 करोड़ डॉलर) निजी विमान के उपयोग पर खर्च हुए।

    हवाई यात्रा खर्च में उड़ान शुल्क, ईंधन, और लैंडिंग शुल्क शामिल हैं।

    ऐपल बोर्ड ने तय किया है कि कुक हर यात्रा के लिए निजी विमान ही इस्तेमाल करेंगे।

    मेटा

    जुकरबर्ग पर कितना हुआ खर्च? 

    मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा और निजी यात्रा पर 2023 में कुल 1.0 करोड़ डॉलर (लगभग 88.11 करोड़ रुपये) खर्च हुए।

    इसमें उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए 94.31 लाख डॉलर (लगभग 79.90 करोड़ रुपये) और निजी विमान के उपयोग पर 9.68 लाख रुपये (लगभग 8.20 करोड़ रुपये) खर्च हुआ।

    इन खर्चों में जुकरबर्ग और उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1.40 करोड़ डॉलर (लगभग 118 करोड़ रुपये) का वार्षिक भत्ता भी शामिल है।

    गूगल

    सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर 57 करोड़ हुए खर्च

    2023 में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचई की सुरक्षा पर कंपनी ने 67.75 लाख डॉलर (लगभग 57.40 करोड़ रुपये) खर्च किए। यह उनकी कुल आय का हिस्सा था, जो 68.02 लाख रुपये (लगभग 57.63 करोड़ रुपये) थी।

    इसमें उनकी 401(k) और रोथ योजना, साथ ही कंपनी के विमान और कार का व्यक्तिगत उपयोग शामिल था। यह खर्च उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर था, जो कंपनी के व्यावसायिक और व्यक्तिगत यात्रा के दौरान हुआ।

    एनवीडिया 

    जेन्सेन हुआंग की सुरक्षा पर इतना हुआ खर्च

    एनवीडिया ने 2024 में अपने CEO जेन्सेन हुआंग की सुरक्षा पर कुल 24.64 लाख रुपये (लगभग 20.87 करोड़ रुपये) खर्च किए। इसमें से 22.29 लाख रुपये (लगभग 18.89 करोड़ रुपये) हुआंग की आवासीय सुरक्षा और परामर्श शुल्क पर खर्च किए गए।

    इसके अतिरिक्त, कंपनी ने सुरक्षा निगरानी सेवाओं और कार-ड्राइवर सेवाओं पर 2.34 लाख डॉलर (लगभग 1.98 करोड़ रुपये) खर्च किए। ये खर्च हुआंग की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    माइक्रोसॉफ्ट
    मेटा
    एलन मस्क

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    गूगल

    यूट्यूब में मिलेंगे ये खास AI फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए शॉर्ट्स बनाना होगा आसान  यूट्यूब
    अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कंपनियों के CEO से मुलाकात, AI और सेमीकंडक्टर पर चर्चा नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद सुंदर पिचई ने की 'डिजिटल इंडिया' की सराहना  नरेंद्र मोदी
    गूगल वर्कस्पेस सूट में जोड़ रही जेमिनी चैटबॉट, यूजर्स का काम होगा आसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    माइक्रोसॉफ्ट

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2024 कल से होगी शुरू, AI को लेकर होंगी कई घोषणाएं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज PC में देगी फोटोग्राफिक मेमोरी फीचर, जानें इसकी खासियत माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किया कोपायलट+ PC, मिलते हैं कई AI फीचर्स माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    ट्रूकॉलर ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ की साझेदारी, यूजर्स को मिलेगा यह खास AI फीचर ट्रूकॉलर

    मेटा

    इंस्टाग्राम में आएगा यह नया फीचर, यूजर्स एक साथ लगा सकेंगे कई प्रोफाइल फोटो इंस्टाग्राम
    थ्रेड्स में मिलेगा टैग फोटो फीचर, यूजर्स ऐसे कर सकेंगे उपयोग  थ्रेड्स
    मेटा ने पेश किया अपना पहला AR चश्मा, मिलते हैं ये फीचर्स मार्क जुकरबर्ग
    व्हाट्सऐप में आए मेटा AI के ये नए फीचर्स, जानें कैसे होंगे उपयोगी व्हाट्सऐप

    एलन मस्क

    एक्स पर यूजर्स जल्द केवल DM भी कर सकेंगे ब्लॉक, जल्द आएगा नया फीचर X
    पोलारिस डॉन: स्पेस-X के इस अंतरिक्ष मिशन को क्यों बताया जा रहा ऐतिहासिक? स्पेस-X
    डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरी बार गोलीबारी से अमेरिका में उबाल, एलन मस्क समेत किसने क्या कहा? डोनाल्ड ट्रंप
    एक्स में आएगा पेमेंट फीचर, यूजर्स ऐप से ट्रांसफर कर सकेंगे पैसे X
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025