Loading...
टेस्ला और स्पेस-X के विलय से कितनी बढ़ सकती है एलन मस्क की संपत्ति?
टेस्ला-स्पेस-X विलय से बढ़ सकती है मस्क की संपत्ति

टेस्ला और स्पेस-X के विलय से कितनी बढ़ सकती है एलन मस्क की संपत्ति?

Oct 22, 2026
04:52 pm

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क की कंपनियां स्पेस-X और टेस्ला आपस में विलय की संभावनाएं तलाश रही हैं। मस्क ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों कंपनियों ने इस मामले पर विचार करने के लिए अलग-अलग समितियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों के साथ मिलकर काम करने से बड़े फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, अभी विलय को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और इसकी शर्तें भी स्पष्ट नहीं हैं।

संपत्ति

विलय से मस्क की संपत्ति में हो सकता है बड़ा इजाफा

ब्लूमबर्ग के आकलन के मुताबिक, दोनों कंपनियों के विलय से मस्क की संपत्ति में 110 अरब डॉलर (लगभग 10,500 अरब रुपये) से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

इसकी बड़ी वजह टेस्ला के उन शेयरों का समय से पहले मिलना है, जो सामान्य स्थिति में जनवरी, 2028 तक उनके पास नहीं आते। सौदे की शर्तों के आधार पर मस्क को अपने वेतन पैकेज से भी अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

हालांकि, यह पूरी तरह विलय की शर्तों पर निर्भर करेगा।

असर

विलय से टेस्ला के वेतन पैकेज पर भी पड़ेगा असर

मस्क को टेस्ला से मिला वेतन पैकेज कंपनी के प्रदर्शन और बाजार मूल्य से जुड़े बड़े लक्ष्यों पर आधारित है।

इसमें रोबोट, रोबोटैक्सी और वाहनों की बिक्री से जुड़े लक्ष्य शामिल हैं, लेकिन कंपनी के नियंत्रण में बदलाव होने पर समझौते की कुछ शर्तें लागू हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में कुछ शेयर पहले ही मस्क को मिल सकते हैं।

हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि विलय किस तरह किया जाता है।

ADVERTISEMENT

अन्य

स्पेस-X के वेतन समझौतों पर भी नजर

मस्क को स्पेस-X से भी शेयरों के रूप में भुगतान मिलता है, जो कंपनी के मूल्य और कुछ बड़े लक्ष्यों से जुड़ा है।

इनमें मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती और अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने से संबंधित लक्ष्य भी शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विलय होने पर इन समझौतों की शर्तों में बदलाव करना पड़ सकता है।

टेस्ला और स्पेस-X ने मामले पर टिप्पणी नहीं की है। दोनों कंपनियों के बीच संभावित सौदे को लेकर चर्चा जारी है।

ADVERTISEMENT