Loading...
क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो गया रिजेक्ट? जानिए आगे क्या करें
कई बार लोगों का क्लेम रिजेक्ट हो जाता है

क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो गया रिजेक्ट? जानिए आगे क्या करें

Jul 15, 2026
09:38 am

क्या है खबर?

हेल्थ इंश्योरेंस का मकसद इलाज के समय आर्थिक मदद देना होता है। हालांकि, कई बार लोगों का क्लेम रिजेक्ट हो जाता है, जिससे परेशानी और चिंता बढ़ जाती है। इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी पॉलिसी खत्म हो गई है। कई मामलों में केवल किसी एक इलाज या दावे को अस्वीकार किया जाता है। सही कारण जानकर और समय पर कदम उठाकर समस्या का समाधान किया जा सकता है।

#1

पहले रिजेक्शन का कारण समझें

अगर आपका इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो गया है, तो सबसे पहले कंपनी की ओर से भेजे गए रिजेक्शन लेटर को ध्यान से पढ़ें।

उसमें क्लेम अस्वीकार करने का कारण बताया जाता है। यह कारण पॉलिसी की शर्तें, वेटिंग पीरियड, जरूरी दस्तावेजों की कमी या गलत जानकारी हो सकती है।

इसके बाद अपनी पॉलिसी और जमा किए गए दस्तावेजों का मिलान करें और देखें कि कहीं कोई जरूरी कागज छूट तो नहीं गया।

#2

जरूरत पड़ने पर कंपनी से करें संपर्क

अगर रिजेक्शन का कारण समझ में नहीं आए, तो सीधे अपनी इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें और वहां से पूरी जानकारी मांगें।

कंपनी के साथ हुई हर बातचीत, ईमेल और दस्तावेज का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। अगर किसी मेडिकल रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन या अस्पताल के कागज की जरूरत हो, तो उन्हें जल्द से जल्द जमा करें।

सही दस्तावेज और समय पर जवाब देने से भी मामले का समाधान आसान हो सकता है।

ADVERTISEMENT

#3

गलत फैसला लगे तो करें अपील

अगर आपको लगता है कि क्लेम गलत तरीके से रिजेक्ट किया गया है, तो इंश्योरेंस कंपनी की शिकायत या विवाद निपटान प्रक्रिया के तहत दोबारा समीक्षा की मांग कर सकते हैं।

इसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण भी जमा करें। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर अपील करने और पूरी जानकारी देने से क्लेम मंजूर होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसलिए क्लेम रिजेक्ट होने पर बिना जांच किए हार नहीं माननी चाहिए।

ADVERTISEMENT