LOADING...
भारत में खुले रहेंगे हार्ड रॉक कैफे, बंद के फैसले का JSM ग्रुप ने जताया विरोध
हार्ड रॉक कैफे भारत में नहीं होंगे बंद

भारत में खुले रहेंगे हार्ड रॉक कैफे, बंद के फैसले का JSM ग्रुप ने जताया विरोध

Mar 17, 2026
08:38 pm

क्या है खबर?

मशहूर कैफे हार्ड रॉक भारत में बंद नहीं होगा। JSM ग्रुप ने इस मुद्दे पर साफ बयान जारी करते हुए कहा कि गोवा समेत देश में सभी कैफे फिलहाल पहले की तरह चलते रहेंगे। कंपनी ने हार्ड रॉक इंटरनेशनल के 10 कैफे बंद करने के ऐलान पर हैरानी जताई है। JSM का कहना है कि जब तक कोर्ट से कोई स्पष्ट आदेश नहीं आता, तब तक भारत में कैफे का संचालन जारी रहेगा और ग्राहकों को सेवा मिलती रहेगी।

विरोध

कंपनी ने जताया गहरा विरोध

JSM ग्रुप ने हार्ड रॉक इंटरनेशनल के इस फैसले को एकतरफा और गलत बताया है। कंपनी का कहना है कि ऐसा कोई फैसला कॉन्ट्रैक्ट के दायरे में नहीं आता और इसे कानूनी समर्थन भी नहीं मिला है। JSM ने कहा कि बिना किसी कोर्ट ऑर्डर के इस तरह का ऐलान करना सही नहीं है। कंपनी ने साफ किया कि वह इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जरूरी कदम उठाएगी।

प्राथमिकता

कर्मचारियों और ग्राहकों की चिंता प्राथमिकता

JSM ग्रुप ने कहा कि उसकी पहली प्राथमिकता भारत में काम करने वाले कर्मचारी, ग्राहक, पार्टनर और सप्लायर हैं। कंपनी ने बताया कि पिछले 22 सालों से वह इस ब्रांड को भारत में चला रही है और सभी लोगों का भरोसा बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में वह यह सुनिश्चित करेगी कि किसी को भी इस स्थिति से कोई नुकसान न हो और सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहें।

Advertisement

विचार

कानूनी विकल्पों पर कर रहा विचार

JSM ग्रुप ने कहा कि वह इस मामले में अपने सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह लोगों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फिलहाल, कंपनी का फोकस स्थिति को संभालने और कैफे के संचालन को जारी रखने पर है, ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और सेवाएं प्रभावित न हों।

Advertisement