Loading...
LG और सैमसंग की बढ़ी मुश्किलें, भारत में आयात शुल्क को लेकर जांच शुरू
LG और सैमसंग की बढ़ी मुश्किलें

LG और सैमसंग की बढ़ी मुश्किलें, भारत में आयात शुल्क को लेकर जांच शुरू

Sep 23, 2026
09:03 pm

क्या है खबर?

भारत में टीवी बनाने वाली बड़ी कंपनियों LG और सैमसंग को लेकर जांच चल रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच दोनों कंपनियों के भारत में टीवी कारोबार से जुड़े आयात और सीमा शुल्क के मामले में की जा रही है। इस मामले में अधिकारियों ने दोनों कंपनियों से जानकारी मांगी है। जांच के बीच यह भी देखा जा रहा है कि कंपनियों ने आयात से जुड़े नियमों का पालन किस तरह किया और कितना शुल्क चुकाया है।

मामला

क्या है पूरा मामला?

जांच ओपन सेल नाम की आयातित OLED ग्लास स्क्रीन पर दिए गए सीमा शुल्क से जुड़ी है।

अधिकारियों का कहना है कि इन हिस्सों पर 5 प्रतिशत की रियायती दर लागू नहीं होती और 15 प्रतिशत शुल्क देना चाहिए था। वहीं, कंपनियों का कहना है कि OLED, LED तकनीक का ही एक रूप है और इसलिए उस पर 5 प्रतिशत शुल्क लागू होना चाहिए।

कंपनियों ने जानबूझकर कम शुल्क दिया या नहीं, यह जांच का विषय है।

जांच

कंपनियों से मांगी गई जानकारी

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने गुरुग्राम स्थित सैमसंग के भारत मुख्यालय का दौरा कर कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की है।

वहीं, LG को OLED स्क्रीन के आयात से जुड़े लिखित सवाल भेजे गए थे और कंपनी ने अपना जवाब जमा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, LG ने अधिकारियों की ओर से मांगी गई अतिरिक्त ड्यूटी को कवर करने के लिए कुछ राशि जमा की है।

जांच पूरी होने के बाद टैक्स नोटिस जारी हो सकता है।

ADVERTISEMENT

बाजार

भारत में OLED टीवी का बाजार

भारत में टीवी का बाजार पिछले साल करीब 4.7 अरब डॉलर का था, जिसमें OLED टीवी की हिस्सेदारी लगभग 4 प्रतिशत रही।

LG का भारत के टीवी बाजार में करीब 26 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि मूल्य के हिसाब से OLED बाजार में उसकी हिस्सेदारी लगभग 59 प्रतिशत बताई गई है।

मार्च, 2026 तक भारत में डिस्प्ले हिस्सों का आयात 15 प्रतिशत बढ़कर 5.6 अरब डॉलर हो गया। उद्योग समूह OLED हिस्सों पर कम शुल्क की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT