LOADING...
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच टूटा सोना, 6 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच टूटा सोना

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच टूटा सोना, 6 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Jun 11, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज (11 जून) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत टूटकर 4,063.87 डॉलर प्रति औंस (लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गया। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1 प्रतिशत गिरकर 4,086.50 डॉलर प्रति औंस (लगभग 1.26 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) पर आ गए। यह स्तर पिछले नवंबर के बाद सबसे निचला है।

तनाव

ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंता

सोने की कीमतों पर दबाव की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है। अमेरिकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर नए हमले किए हैं। इसके कुछ ही समय बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा कर दी। इस कदम से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। निवेशकों को डर है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो दुनिया भर के वित्तीय बाजारों और व्यापार पर भी असर पड़ सकता है।

खतरा

तेल महंगा होने से बढ़ा महंगाई का खतरा

ईरान की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में 2 डॉलर से अधिक की तेजी दर्ज की गई। तेल महंगा होने से महंगाई और बढ़ सकती है। अमेरिका में मई महीने की उपभोक्ता महंगाई पहले ही तीन साल की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी है। इसी वजह से बाजार को लग रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक लंबे समय तक ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर धातुओं पर दबाव डालती हैं।

Advertisement

चांदी

चांदी और प्लैटिनम भी हुए कमजोर

सोने के साथ अन्य कीमती धातुओं में भी कमजोरी देखने को मिली है। स्पॉट सिल्वर 0.9 प्रतिशत गिरकर 63.15 डॉलर प्रति औंस (लगभग 1.94 लाख रुपये प्रति किलोग्राम) पर पहुंच गई। वहीं, प्लैटिनम 0.6 प्रतिशत टूटकर 1,655.06 डॉलर प्रति औंस (लगभग 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम) पर आ गया। बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण इन धातुओं की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। इससे कीमती धातुओं का पूरा बाजार दबाव में दिखाई दिया।

Advertisement