Page Loader
गौतम अडाणी की दौलत 2023 में 3,105 अरब रुपये घटी, जानें कुल संपत्ति
गौतम अडाणी की दौलत 2023 में 3,105 अरब रुपये घट गई है

गौतम अडाणी की दौलत 2023 में 3,105 अरब रुपये घटी, जानें कुल संपत्ति

Dec 31, 2023
03:18 pm

क्या है खबर?

साल 2023 दुनियाभर के कई अमीर व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा रहा है, क्योंकि इस साल उनकी संपत्ति में काफी वृद्धि हुई है। हालांकि, अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा। 2023 में अडाणी की संपत्ति में 37.3 अरब डॉलर (लगभग 3,105 अरब रुपये) की गिरावट दर्ज हुई है, जिससे वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 83.02 अरब डॉलर (लगभग 6,926 अरब रुपये) है। वह इस समय दुनिया के 15वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

वजह

अडाणी की संपत्ति में क्यों आई इतनी गिरावट?

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की तरफ से 24 जनवरी, 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के कारण इस साल अडाणी की संपत्ति में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि अडाणी समूह शेयरों में हेर-फेर करके उनकी कीमतों में बढ़त दिखाता है। अडाणी रिपोर्ट के प्रकाशित होने से पहले दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन रिपोर्ट प्रकाशित होने के कुछ दिन बाद वह इस सूची में 31वें पायदान पर पहुंच गए थे।

संपत्ति

मुकेश अंबानी की बढ़ी संपत्ति 

2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की संपत्ति में 9.98 अरब डॉलर (लगभग 830 अरब रुपये) बढ़ गई है। इस बढ़त के बात अंबानी की कुल संपत्ति 97.01 अरब डॉलर (लगभग 8,083 अरब रुपये) हो गई है। वर्तमान में वह भारत के सबसे अमीर और विश्व स्तर पर 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) स्टॉक में 9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है, जिससे अंबानी की संपत्ति में वृद्धि देखने को मिली है।