Loading...
FSSAI ने 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन मिलावटी उत्पाद पकड़े, जानिए क्यों की गई कार्रवाई
FSSAI ने 1 सितंबर से मिलावट के खिलाफ अभियान शुरू किया था

FSSAI ने 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन मिलावटी उत्पाद पकड़े, जानिए क्यों की गई कार्रवाई

Nov 09, 2026
09:00 am

क्या है खबर?

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अपने देशव्यापी निरीक्षण अभियान के दौरान 82 करोड़ रुपये मूल्य के 3,280 टन 'प्रतिबंधित और नियमों का पालन न करने वाले' खाद्य उत्पादों को जब्त किया है। त्योहारों के मौसम में मिलावट की जांच के लिए यह अभियान 1 सितंबर से शुरू किया गया था। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए FSSAI ने 52 लाइसेंस रद्द, 1,133 लाइसेंस निलंबित और 314 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है।

कार्रवाई 

इन उत्पादों में मिली मिलावट 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में FSSAI ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए उसने निगरानी बढ़ा दी है।

नियामक ने बताया कि 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच चलाए गए देशव्यापी प्रवर्तन अभियान के दौरान उसने 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और मिलावटी खाद्य उत्पादों को जब्त किया।

इनमें पनीर, घी, दूध और मिठाइयां शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि कुल 3,279.57 टन मिलावटी खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी कीमत 81.80 करोड़ रुपये है।

मकसद 

इस कारण की गई कार्रवाई

नियामक ने खाद्य व्यवसाय संचालकों को 10,047 सुधार नोटिस जारी किए।

इस कैलेंडर वर्ष में FSSAI ने उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य व्यवसाय संचालकों और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है।

त्योहारी सीजन के दौरान यह जांच अभियान इस कारण चलाया गया क्योंकि इस अवधि में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। इस अभियान का मकसद मिलावटी पदार्थों से लोगों को बचाना है।

ADVERTISEMENT