Loading...
FSSAI ने एवरेस्ट और लालजी गोधू की हींग पर रोक लगाई रोक, जानिए क्या है कारण
FSSAI ने हींग की गुणवत्ता को लेकर जांच की है

FSSAI ने एवरेस्ट और लालजी गोधू की हींग पर रोक लगाई रोक, जानिए क्या है कारण

Aug 29, 2026
06:18 pm

क्या है खबर?

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और लालजी गोधू एंड कंपनी के कंपाउंडेड हींग (मिश्रित हींग) उत्पादों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कदम तब उठाया गया, जब इन उत्पादों के नमूने घटिया गुणवत्ता के, गलत लेबलिंग वाले और तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। जांच एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद शुरू हुई थी, जिसके बाद पूरे बाजार में मौजूद हींग ब्रांड्स की जांच की गई।

जांच 

प्रयोगशाला में की गई नमूनों की जांच 

शुरुआती लैब रिपोर्ट में सामने आया कि एवरेस्ट और लालजी गोधू दोनों कंपनियों के कम्पाउंडेड हींग तय मानकों पर खरे नहीं उतरे।

इसके बाद मुंबई में स्थित इन दोनों कंपनियों की सेंट्रल लाइसेंस वाली यूनिट्स से नमूने लिए गए और जांच के लिए भेजे गए।

गुजरात के उम्बरगांव में एवरेस्ट की एक और यूनिट पर गुजरात राज्य के खाद्य विभाग के साथ मिलकर नमूने लिए गए। जांच में सभी घटिया गुणवत्ता के पाए गए।

कमी 

नमूनों की जांच में मिली ये कमियां

नियामक ने कहा कि ये उत्पाद अल्कोहल में घुलनशील एक्सट्रैक्ट के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। यह मात्रा 5 फीसदी से कम नहीं होनी चाहिए।

एक नमूने में एक्सट्रैक्ट की मात्रा शून्य फीसदी पाई गई, जबकि येलो हींग पाउडर और ब्लैक हींग पाउडर में अल्कोहल एक्सट्रैक्ट का स्तर क्रमशः 3.29 और 4.4 फीसदी दर्ज किया गया।

असली हींग तय मात्रा से करीब 30 से 40 प्रतिशत कम मिलाई जा रही थी।

ADVERTISEMENT