Loading...
क्यों FSSAI ने नेस्ले के लो फैट डेयरी व्हाइटनर की बिक्री पर लगाई रोक?
FSSAI ने नेस्ले के लो फैट डेयरी व्हाइटनर की बिक्री रोक दी है

क्यों FSSAI ने नेस्ले के लो फैट डेयरी व्हाइटनर की बिक्री पर लगाई रोक?

Oct 03, 2026
08:32 pm

क्या है खबर?

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह कदम तब उठाया गया, जब नई दिल्ली के एक लग्जरी होटल से लिए गए नमूने को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत प्रयोगशाला रिपोर्ट में असुरक्षित और घटिया पाया गया। यह एक दूध आधारित पाउडर उत्पाद है, जिसे चाय, कॉफी या अन्य पेय पदार्थों में सामान्य दूध के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है।

कार्रवाई 

कहां की गई कार्रवाई?

यह नमूना भारत होटल्स लिमिटेड के परिसर से लिया गया था, जो नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में द ललित होटल चलाती है।

FSSAI ने एक्स पोस्ट में कहा, "नई दिल्ली के भारत होटल्स लिमिटेड (द ललित) से लिए गए नेस्ले 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' के एक नमूने को FSS एक्ट 2006 के तहत खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में असुरक्षित और घटिया घोषित किया गया है। इस उत्पाद की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।"

नोटिस 

हाेटल ऑपरेटर को जारी किया नोटिस 

प्रयोगशाला की जांच से पता चला कि डेयरी व्हाइटनर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के नियमों के मुताबिक नहीं था।

इसके बाद नियामक ने नियमों का पालन न करने वाले इस उत्पादन के मामले में खाद्य व्यवसाय संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

नियामकी कार्रवाई के तहत FSSAI ने भारत होटल्स लिमिटेड को उस उत्पाद के बारे में एक नोटिस जारी किया और होटल ऑपरेटर को रेफरेंस और जरूरी कार्रवाई के लिए प्रयोगशाला विश्लेषण रिपोर्ट की कॉपी भी दी।

ADVERTISEMENT