EPF का UAN भूल गए हैं? घर बैठे ऐसे मिनटों में पता करें अपना नंबर
क्या है खबर?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बेहद जरूरी होता है। इसी नंबर की मदद से PF बैलेंस, पासबुक और दूसरी सेवाओं का लाभ लिया जाता है। अगर आप अपना UAN भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। EPFO पोर्टल और उमंग ऐप की मदद से इसे घर बैठे कुछ आसान चरणों में दोबारा प्राप्त किया जा सकता है, जिसमें पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और आसान है।
#1
EPFO पोर्टल से ऐसे पता करें UAN
सबसे पहले EPFO के सदस्य पोर्टल पर जाएं और 'नो योर UAN' विकल्प चुनें।
इसके बाद अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, आधार, पैन या सदस्य ID में से कोई एक जानकारी भरें। फिर 'कैप्चा दर्ज' कर OTP से सत्यापन करें। सभी जानकारी सही होने पर आपका UAN स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगर एक से अधिक UAN दिखें, तो उन्हें ठीक कराने के लिए EPFO से संपर्क करना होगा, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
#2
उमंग ऐप से भी आसानी से मिलेगा नंबर
अगर आप मोबाइल से प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, तो उमंग ऐप खोलकर EPFO सेवा चुनें।
इसके बाद 'नो योर UAN' विकल्प पर जाएं और अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP से वेरिफिकेशन करने के बाद आधार, पैन या सदस्य ID में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
नाम और जन्मतिथि भरकर 'शो माय UAN' पर क्लिक करें। इसके बाद आपका UAN स्क्रीन और SMS दोनों पर मिल जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
#3
पुराने PF नंबर से भी निकाल सकते हैं UAN
अगर आपको केवल पुराना PF नंबर याद है और UAN भूल गए हैं, तब भी इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
उमंग ऐप या EPFO पोर्टल पर सदस्य ID यानी पुराने PF नंबर का विकल्प चुनें। इसके बाद नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी जानकारी भरकर OTP से सत्यापन करें।
जानकारी सही होने पर आपका UAN स्क्रीन पर दिखाई देगा और SMS के जरिए भी भेज दिया जाएगा, जिससे आगे सभी सेवाओं का उपयोग आसान होगा।