Loading...
नमकीन-बिस्कुट और तेल-साबुन की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी
FMCG कंपनियां घाटे को देखते हुए सामान की कीमत बढ़ा सकते हैं या फिर मात्रा घटा सकते हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नमकीन-बिस्कुट और तेल-साबुन की कीमतों में हो सकती है बढ़ोतरी

लेखन गजेंद्र
Aug 10, 2026
01:33 pm

क्या है खबर?

ईरान युद्ध का असर लोगों की रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ रहा है, जिसकी वजह से आने वाले समय में बिस्कुट-नमकीन से लेकर तेल-साबुन और ब्रेड तक की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। NDTV के मुताबिक, FMCG (तेजी से बिकने वाले उपभोक्ता सामान) कंपनियां कच्चे माल की बढ़ती लागत और वैश्विक तनाव का हवाला देकर सितंबर तिमाही में कीमतों में वृद्धि की तैयारी कर रही हैं। कुछ कंपनियां दाम न बढ़ाकर मात्रा घटाने पर विचार कर रही हैं।

हालत

कंपनियों ने पहले ही बढ़ाए थे दाम

कंपनियों ने इससे पहले जून तिमाही में कीमतों में लगभग 2 से 5 प्रतिशत की वृद्धि की थी। अब, कई प्रमुख कंपनियां एक बार फिर से अधिक कीमत बढ़ाने की तैयारी में हैं।

कुछ कंपनियों का कहना है कि वे लागत की भरपाई के लिए पैकेट में सामान की मात्रा कम करेंगे, लेकिन कीमत में बढ़ोतरी नहीं होगी।

बता दें कि कंपनियां मानसून और अल नीनो के संभावित प्रभाव पर भी नजर रख रहे हैं।

कंपनियां

प्रमुख FMCG कंपनियों का क्या कहना है?

ब्रिटानिया को चालू तिमाही में कीमतों में 2 प्रतिशत और गिरावट की उम्मीद है। वह 5-10 रुपये के पैकेट में मात्रा कम करेगी।

ब्रिटानिया के प्रबंध निदेशक रक्षित हरगवे ने संकेत दिया कि जून तिमाही में की गई मूल्य वृद्धि लागत में हुई वृद्धि की पूरी तरह से भरपाई नहीं कर पाई है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर सितंबर तिमाही में 2-5 प्रतिशत की क्रमिक बढ़ोतरी कर सकती है।

डाबर इंडिया, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स भी इसी तैयारी में हैं।

ADVERTISEMENT

नुकसान

शराब को कोई नुकसान नहीं

FMCG कंपनियों को भले ही घाटा हो रहा हो, लेकिन अधिक कीमत पर शराब खरीदने वालों की संख्या में कमी नहीं है।

जून तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स, रेडिको खैतान और एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने अपने प्रीमियम और उससे ऊपर के सेगमेंट में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है।

यूनाइटेड ब्रुअरीज ने प्रीमियम वॉल्यूम में 17 प्रतिशत, रेडिको खैतान का शुद्ध लाभ में 76 प्रतिशत और यूनाइटेड स्पिरिट्स का शुद्ध लाभ 51.6 प्रतिशत बढ़ा है।

ADVERTISEMENT