LOADING...
फ्लिपकार्ट कर रही फिल्म और कॉन्सर्ट टिकट बाजार में उतरने की तैयारी
फ्लिपकार्ट टिकट बाजार में उतरने की योजना बना रही है

फ्लिपकार्ट कर रही फिल्म और कॉन्सर्ट टिकट बाजार में उतरने की तैयारी

Apr 17, 2026
07:30 pm

क्या है खबर?

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट भारत के बढ़ते फिल्म और कॉन्सर्ट टिकट बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। रॉयटर्स के अनुसार, कंपनी इस साल मई में अपनी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। इस कदम से उसका मुकाबला बुकमायशो और जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स से होगा। इस योजना के साथ कंपनी भारत में लाइव इवेंट्स की बढ़ती मांग का लाभ उठाना चाहती है।

वजह 

इस कारण उठा रही यह कदम

यह कदम ऐसे समय उठाया है, जब पिछले एक साल में भारत के लाइव इवेंट और टिकट बाजार में तेजी आई है। बड़े पैमाने पर होने वाले संगीत कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय दौरों और खेल आयोजनों में उछाल आया है, जिनमें हजारों प्रशंसक उमड़ रहे हैं। फ्लिपकार्ट को उम्मीद है कि वह ऐसे समय में बाजार में प्रवेश कर रहा है, जब लोगों की खर्च करने योग्य आय बढ़ रही है और भारत में स्मार्टफोन का उपयोग भी बढ़ रहा है।

फूड डिलीवरी 

फूड डिलीवरी भी करना चाहती है कंपनी 

टिकट बिक्री के साथ-साथ, फ्लिपकार्ट मई से फूड डिलीवरी सर्विसेज का भी पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का इन प्रतिस्पर्धी और कम मुनाफे वाले क्षेत्रों में प्रवेश अपने व्यावसायिक कार्यों में विविधता लाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। बाजार की स्थितियों के अनुसार उसकी रणनीतियों में निरंतर बदलाव के चलते इन योजनाओं की समय-सीमा में परिवर्तन हो सकता है। दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के लिए आधार तैयार कर रही है।

Advertisement