Loading...
फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति देंगे इस्तीफा, कंपनी ने की पुष्टि 
कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट से 10 सालों से जुड़े हुए हैं

फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति देंगे इस्तीफा, कंपनी ने की पुष्टि 

Nov 25, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कल्याण कृष्णमूर्ति के इस्तीफा देने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने बताया कि वह आने वाले सप्ताहों में उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा करेगी। इस दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ उनका 11 साल से अधिक का सफर रहा है। उनके नेतृत्व के इस एक दशक के दौरान कंपनी का कारोबार 5 गुना से भी ज्यादा बढ़ गया। उनके जाने से फ्लिपकार्ट में एक बड़ा बदलाव आएगा।

टिप्पणी 

बालाजी त्यागराजन

कृष्णमूर्ति ने कहा, "फ्लिपकार्ट के सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। हमने जिस स्तर का कारोबार खड़ा किया है, उस पर मुझे गर्व है, लेकिन हमने इसे जिस तरह से बनाया है, उस पर भी मुझे उतना ही गर्व है। मजबूत नैतिकता, ईमानदारी और गवर्नेंस के उच्च मानक फ्लिपकार्ट की ग्रोथ के मूल आधार रहे हैं।"

मनीकंट्रोल के अनुसार, वर्तमान मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी बालाजी त्यागराजन अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

योगदान 

कंपनी को आगे बढ़ाने में रही अहम भूमिका 

कृष्णमूर्ति 2013 में फ्लिपकार्ट से जुड़े और जनवरी 2017 में CEO का पद संभाला। इसके बाद 2018 में वे ग्रुप CEO बने।

इस दौरान उन्होंने वॉलमार्ट द्वारा ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस में बहुलांश हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर (करीब 1,400 अरब रुपये) में खरीदे जाने के बाद कंपनी में हुए बदलावों की देखरेख की।

उनके कार्यकाल के दौरान इसने ई-कॉमर्स ऑपरेशंस का विस्तार किया, ऑनलाइन खुदरा बाजार में स्थिति मजबूत की, फैशन, ट्रैवल और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में अपना कारोबार बढ़ाया।

ADVERTISEMENT