Loading...
फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति दे सकते हैं इस्तीफा- रिपोर्ट
कल्याण कृष्णमूर्ति फ्लिपकार्ट से 10 सालों से जुड़े हुए हैं

फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति दे सकते हैं इस्तीफा- रिपोर्ट

Nov 25, 2026
01:19 pm

क्या है खबर?

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कल्याण कृष्णमूर्ति आने वाले सप्ताहाें में इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही भारत की सबसे सफल घरेलू ई-कॉर्मस कंपनियों में से एक के साथ उनका एक दशक लंबा जुड़ाव खत्म हो जाएगा। उनके जाने से फ्लिपकार्ट में एक बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने भारत के ई-कॉमर्स बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा और रणनीतिक बदलावों के दौर में कंपनी का नेतृत्व किया है।

बैठक 

कंपनी ने बुलाई बैठक

मनीकंट्रोल के अनुसार, कृष्णमूर्ति के संभावित इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों के बीच फ्लिपकार्ट ने एक आपातकालीन टाउन हॉल मीटिंग बुलाई है।

इस कंपनी की शुरुआत सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने की थी, लेकिन वॉलमार्ट द्वारा कंपनी का अधिग्रहण किए जाने और उनके जाने के बाद कृष्णमूर्ति ने कमान संभाली।

अमेजन और मीशो से मिल रही कड़ी टक्कर के बीच फ्लिपकार्ट में स्थिरता वापस लाने और कामकाज को बेहतर बनाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।

योगदान 

कंपनी को आगे बढ़ाने में रही अहम भूमिका 

कृष्णमूर्ति फूड डिलीवरी जैसी नई श्रेणियों और जेन-Z उपभोक्ताओं को लक्षित करने वाले उत्पादों/सेवाओं में विस्तार की तैयारी कर रहे थे। साथ ही उनका ध्यान कंपनी की क्विक कॉमर्स सर्विस 'मिनट्स' पर भी रहा था।

हालांकि, इन योजनाओं के बावजूद उनके कंपनी छोड़ने के असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

उनका संभावित इस्तीफा फ्लिपकार्ट के लिए एक मुश्किल समय में आया है, जो पहले से ही कई आंतरिक और रणनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है।

ADVERTISEMENT