Loading...
एलन मस्क ने AI क्षेत्र को नकदी की कमी आने की दी चेतावनी, यह बताई वजह
एलन मस्क ने AI क्षेत्र को नकदी की कमी समस्या की तरफ ध्यान खींचा है

एलन मस्क ने AI क्षेत्र को नकदी की कमी आने की दी चेतावनी, यह बताई वजह

Nov 22, 2026
04:16 pm

क्या है खबर?

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने चेतावनी दी है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार के कारण अगले साल भारी नकदी की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि कंपनियां एडवांस्ड मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग क्षमता बनाने की होड़ में लगी हैं। मस्क ने एक ट्विट के जवाब में लिखा, "इतनी बड़ी कंप्यूटिंग क्षमता को चालू करना, उसे ठंडा रखना और भरोसेमंद तरीके से काम में लाना बेहद मुश्किल है।"

निवेश 

कंपनियां बढ़ा रहीं AI में निवेश 

ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब टेक्नोलॉजी कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च कर रही हैं।

जेनेरेटिव AI ऐप की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रमुख क्लाउड प्रदाताओं और AI डेवलपर्स ने डाटा सेंटर्स एडवांस्ड प्रोसेसर और एनर्जी सिस्टम में अपना निवेश बढ़ा दिया है।

मस्क की ये टिप्पणियां AI कंपनी नडे के संस्थापक और ARC बेंचमार्क के निर्माता फ्रांस्वा चोलेट की एक पोस्ट के बाद आईं।

अनुमान 

AI का विस्तार खत्म होने का अनुमान 

चोलेट ने बाजार के उन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें दिखाया गया है कि अपेक्षाकृत कम फॉरवर्ड प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो के कारण कई सेमीकंडक्टर कंपनियों ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है।

इस सूची में सैनडिस्क, स्काईवर्क्स सॉल्यूशंस और माइक्रोन जैसी सेमीकंडक्टर कंपनियां शामिल हैं।

उन्होंने लिखा, "या तो आप यह मान लें कि AI का विस्तार खत्म हो चुका है, AI बस एक क्षणिक लहर थी और कंप्यूटिंग की जरूरत अपने चरम पर पहुंच चुकी है।"

ADVERTISEMENT