Page Loader
एलन मस्क की xAI ने किया एक्स का अधिग्रहण, जानिए कितने में हुआ सौदा 
एलन मस्क ने xAI को एक्स बेच दिया है

एलन मस्क की xAI ने किया एक्स का अधिग्रहण, जानिए कितने में हुआ सौदा 

Mar 29, 2025
10:22 am

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) को अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI को 33 अरब डॉलर (करीब 2,823 अरब रुपये) के ऑल-स्टॉक सौदे में बेच दिया है। मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए दोनों कंपनियों के भविष्य को अंतरसंबंधित बताया है। इस अधिग्रहण से 2023 में OpenAI के साथ प्रतिस्पर्धा में शुरू की गई AI स्टार्टअप को और मजबूती मिल गई है।

बयान 

अधिग्रहण पर मस्क ने क्या कहा?

इसको लेकर एलन मस्क ने कहा, "xAI ने ऑल-स्टॉक ट्रांजैक्शन में एक्स का अधिग्रहण किया है। हम आधिकारिक तौर पर डाटा, मॉडल, कंप्यूट, वितरण और प्रतिभा को संयोजित कर रहे हैं।" इस सौदे में xAI का मूल्य 80 अरब डॉलर (करीब 6,844 अरब रुपये) और एक्स का मूल्य 33 डॉलर आंका गया है। उन्होंने कहा है कि यह कदम xAI की उन्नत AI क्षमता और विशेषज्ञता को एक्स की व्यापक पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।

ट्विटर पोस्ट

मस्क ने किया यह पोस्ट 

मूल्यांकन 

इसके बाद बढ़ा कंपनी का मूल्यांकन 

टेस्ला, स्पेस-X और न्यूरालिंक जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने अक्टूबर, 2022 में एक्स (पहले ट्विटर) को 44 अरब डॉलर (करीब 3,764 अरब रुपये) में खरीदकर निजी बना लिया था। इसके बाद कंपनी के मूल्यांकन में उतार-चढ़ाव आया है। एक समय पर फिडेलिटी ने एक्स का मूल्य 10 अरब डॉलर (करीब 855 अरब रुपये) से भी कम आंका था। अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का सलाहकार नियुक्त होने के बाद एक्स का मूल्यांकन बढ़ गया।