Page Loader
एलन मस्क ने ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल का उड़ाया मजाक, जानिए क्या कहा 
एलन मस्क और पराग अग्रवाल के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है

एलन मस्क ने ट्विटर के पूर्व CEO पराग अग्रवाल का उड़ाया मजाक, जानिए क्या कहा 

Feb 23, 2025
04:57 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क ने एक्स (पहले ट्विटर) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल के कार्यकाल की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है। मस्क ने अग्रवाल को एक्स पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में निशाने पर लिया है। एक्स के वर्तमान मालिक मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया में स्पष्ट रूप से कहा कि पराग ने कुछ नहीं किया। इस कारण उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।

प्रतिक्रिया 

यूजर की पोस्ट पर मस्क ने दी यह प्रतिक्रिया 

एक्स पर यूजर @amuse की पोस्ट में दोनों के बीच पुराने झगड़े की ओर इशारा किया था, जिसमें मस्क ने अग्रवाल से उनकी साप्ताहिक उपलब्धियों के बारे में पूछा था। पोस्ट में लिखा, "DOGE: करीब तीन साल पहले एलन मस्क ने पराग अग्रवाल से पूछा कि तुमने बीते एक सप्ताह में क्या किया। अब वे यही सवाल सभी संघीय कर्मचारियों से कर रहे हैं।" इसके जवाब में मस्क ने कमेंट किया, "पराग ने कुछ नहीं किया, पराग को निकाला गया।"

मामला 

यह था मामला 

पहले मस्क की ओर से पहले जिस तरह का सवाल पराग अग्रवाल से किया गया था। अब वो DOGE के विशेष सलाहकार के रूप में कार्य करते हुए सभी संघीय कर्मचारियों से पूछ रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों को अपने काम को सही ठहराने या बर्खास्तगी का सामना करने का आदेश दिया है। निर्देश ईमेल के माध्यम से भेजा गया था, जिसमें कर्मचारियों को पिछले सप्ताह के लिए अपनी उपलब्धियों की एक सूची जमा करने का निर्देश दिया गया था।

ट्विटर पोस्ट

मस्क ने दी यह प्रतिक्रिया 

विवाद 

मस्क-पराग के बीच पहले से चला आ रहा है विवाद 

एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था और फिर इस प्लेटफॉर्म पर बदलाव की शुरुआत हुई। सबसे पहले कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसमें उस समय के CEO पराग अग्रवाल भी शामिल थे। इसके अलावा कई बड़े अधिकारियों को भी अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद अग्रवाल समेत 3 अन्य बड़े अधिकारियों ने मस्क पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा किया था।