एलन मस्क की संपत्ति लगा तगड़ा झटका, करीब 57,000 अरब रुपये घटी
एलन मस्क की दौलत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 16 जून को उनकी कुल संपत्ति 1,330 अरब डॉलर (करीब 1.25 लाख अरब रुपये) के उच्चतम स्तर पर थी, लेकिन अब यह घटकर 684 अरब डॉलर (करीब 65,000 अरब रुपये) रह गई है।
इस तरह उन्हें 600 अरब डॉलर (करीब 57,000 अरब रुपये) से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।
46 फीसदी गिरे स्पेस-X के शेयर
स्पेस-X के शेयरों में 46 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले समय में कंपनी के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि इसके अंदरूनी लोगों और शुरुआती निवेशकों के कुल 91.15 करोड़ शेयर जल्द ही बाजार में बिकने के लिए तैयार हैं।
दूसरी तरफ, टेस्ला का स्टॉक भी 17 फीसदी नीचे गिर गया है। इसकी वजह यह है कि कंपनी ने पिछली तिमाही में काफी पैसा खर्च कर दिया था।
नतीजा यह हुआ कि 2 साल में पहली बार कंपनी कैश-नेगेटिव हो गई, जबकि उसकी कार बिक्री अच्छी ही रही थी। इन सबके बावजूद, मस्क का दोनों ही कंपनियों में बड़ा हिस्सा है, लेकिन बाजार में आए उतार-चढ़ाव से उनका मूल्यांकन बदलता रहता है।