एलन मस्क इस साल बन सकते हैं दुनिया के पहले खरबपति
क्या है खबर?
टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क 2026 में दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में ही वे 800 अरब डॉलर (करीब 72,000 अरब रुपये) का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए थे। अब उनकी संपत्ति 850 अरब डॉलर (करीब 76,500 अरब रुपये) हो गई है और उम्मीद है कि जल्द ही इसको भी पार सकते हैं। वर्तमान में वे 3 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति से भी अधिक धनवान हैं।
वजह
इस कारण संपत्ति में हुआ इजाफा
CNBC की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेस-X ने पिछले सप्ताह उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया कंपनी xAI का अधिग्रहण कर लिया। इस सौदे में संयुक्त कंपनी का मूल्य 1,250 अरब डॉलर (करीब 1.12 लाख अरब रुपये) आंका गया है। उनके पास विलय हुई कंपनी का अनुमानित 43 प्रतिशत हिस्सा है, जिसका मूल्य 530 अरब डॉलर (करीब 47,700 अरब रुपये) से अधिक है। इसी समझौते ने उनकी खरबपति बनने की राह को तेज कर दिया है।
IPO
स्पेस-X के IPO का पड़ेगा असर
वेब-आधारित भविष्यवाणी बाजार प्लेटफॉर्म कलशी के अनुसार, इस साल मस्क के खरबपति बनने की 75 प्रतिशत संभावना है। रुझानों के आधार पर 91 प्रतिशत ट्रेडर्स का मानना है कि स्पेस-X के CEO 2029 से पहले इस मुकाम पर पहुंच जाएंगे, वहीं 86 फीसदी अगले साल और 72 फीसदी 2027 से पहले ऐसा होने का दावा कर रहे हैं। दावा किया है कि स्पेस-X के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) आने से उनके खरबपति बनने की संभावना और बढ़ सकती है।