प्रेम संबंध स्वीकारने के बाद जेंसेन हुआंग के समर्थन में आए एलन मस्क, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने अपने विवाहेतर संबंध को स्वीकार करके सबको चौंका दिया। हालांकि, उन्होंने महिला का नाम नहीं बताया, लेकिन उनका यह बयान तब आया है, जब कुछ रिपोर्ट्स में उनका नाम चीनी जासूस ऐलिस हुआंग के साथ जोड़ा गया था। जासूसी की इन चिंताओं के बीच अरबपति एलन मस्क ने जेंसेन के बचाव में सामने आए हैं। एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में मस्क ने उनका समर्थन किया है।
प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर दिया मस्क ने जवाब
@shaunmmaguire एक्स अकाउंट से एक पोस्ट में कहा गया था कि भले ही एनवीडिया के CEO ने 'बेहद बेवकूफी भरा काम' किया, लेकिन इसके पीछे उनका 'कोई बुरा इरादा' नहीं था।
इस पर मस्क ने जवाब देते हुए कहा, "मैं सहमत हूं।"
आगे कहा है कि जेंसेन इस पीढ़ी के सबसे महान उद्यमियों में से एक हैं और भले ही उनसे कुछ गलतियां हुई हों, फिर भी अमेरिका के AI नेतृत्व के लिए उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता।
संबंध
मस्क-हुआंग के बीच है पुराने संबंध
एनवीडिया सबसे एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल दुनियाभर के डाटा सेंटर्स में किया जाता है।
मस्क की कंपनी स्पेस-X भी एनवीडिया की चिप्स खरीदती है। हुआंग और मस्क के बीच काफी पुराना संबंध है। 2016 में मस्क ने एनवीडिया के पहले AI सुपरकंप्यूटर एनवीडिया DGX-1 को खरीदा था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनका समर्थन करते हुए उन्हें 'एक अच्छा इंसान' बताया और कहा, "मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना है कि उन्होंने कुछ गलत किया हो।"