ईजमाईट्रिप बना रहा खाड़ी देशों में फंसे भारतियों के लिए चार्टर उड़ान की योजना
क्या है खबर?
ट्रैवल प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप ओमान से भारत के लिए चार्टर उड़ानें संचालित करने की योजना बना रहा है, ताकि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित घर लौटने में मदद मिल सके। कंपनी के संस्थापक और अध्यक्ष निशांत पिट्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में यह घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "अगर, आपको या आपके किसी परिचित को सहायता की आवश्यकता है तो कृपया चैनल से जुड़ें और इस मैसेज को व्यापक रूप से शेयर करें।"
आग्रह
कंपनी ने किया यह आग्रह
ईजमाईट्रिप के अध्यक्ष ने लोगों से कंपनी के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने का भी आग्रह किया, ताकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीयों की मदद के लिए अपडेट और यात्रा संबंधी सहायता प्राप्त की जा सके। ये प्रयास मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण अत्यधिक तनावपूर्ण स्थिति के बाद किए जा रहे हैं। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई है।
ट्विटर पोस्ट
कंपनी प्रमुख ने किया यह पोस्ट
Important Travel Update for Indians in the Gulf
— Nishant Pitti (@nishantpitti) March 2, 2026
Follow the Travel Assistance for Indians in UAE WhatsApp Channel for verified updates and travel support:https://t.co/C7WPd2L0Ok
We are currently planning charter flights from Oman to India to help passengers travel safely and…
समस्या
यात्रियों के सामने आ रही यह समस्या
दुबई, अबू धाबी और मस्कट सहित प्रमुख हवाई अड्डों पर शनिवार और रविवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं। इसके कारण कई भारतीयों के संघर्षग्रस्त देशों में फंसे होने की खबर है। UAE के हवाई क्षेत्र पर कड़े नियम लागू होने और दबाव के चलते ओमान वापसी के लिए उपयोगी जगह के रूप में उभरा है। ट्रैवल प्लेटफॉर्म ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एयरलाइन शेड्यूल के बारे में अपडेट रहने और अपनी यात्रा योजनाओं को लचीला रखने की सलाह दी है।