LOADING...
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 60 रुपये महंगा, जानिए आपके शहर में कितनी हुई कीमत 
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में हुआ इजाफा

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 60 रुपये महंगा, जानिए आपके शहर में कितनी हुई कीमत 

Mar 07, 2026
01:18 pm

क्या है खबर?

देश में शनिवार (7 मार्च) को LPG गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा होने से आम लोगों को तगड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि हुई है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण तेल कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम (घरेलू) सिलेंडर की कीमत 913 रुपये होगी।

कीमत 

महानगरों में कितनी है कीमत?

अन्य शहरों में कीमत की बात करें तो IOC की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर की कीमत अब 912.50 रुपये में, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है। दूसरी तरफ 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,883 रुपये हो गई है। इसी तरह, मुंबई में 1,835 रुपये, कोलकाता में 1,990 रुपये और चेन्नई में 2,043.50 रुपये हो गई। जनवरी से मार्च तक कॉमर्शियल सिलेंडर 302 रुपए महंगा हो चुका है।

डिलीवरी पीरियड 

बढ़ गया डिलीवरी पीरियड 

रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रहीं हैं कि मध्य पूर्व संकट के कारण भारत के पास गैस का रिजर्व 12 दिनों का ही बचा हुआ है, वहीं सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश भी दिया है कि वह LPG के प्रोडक्‍शन को अधिकतम करें। तेल कंपनियों ने रसोई गैस के बुकिंग पीरियड को 21 से 25 दिन लागू कर दिया है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, गरीबों को दिए गए 10 करोड़ से अधिक उज्ज्वला कनेक्शनों की कीमतें अपरिवर्तित हैं।

Advertisement