LOADING...
क्या PPF में 5 तारीख के बाद निवेश करना है नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं नियम
PPF में निवेश तारीख का रिटर्न पर असर पड़ता है

क्या PPF में 5 तारीख के बाद निवेश करना है नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं नियम

Feb 07, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

आप सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) में हर महीने निवेश करते हैं, लेकिन तारीख पर ध्यान नहीं देते तो यह छोटी-सी चूक लंबे समय में आपके रिटर्न पर बड़ा फर्क डाल सकती है। ज्यादातर वेतनभोगी महीने की शुरुआत में पैसा हाथ में आने के बाद खर्च की योजना बनाते हैं और निवेश बाद में डाल देते हैं। महीने की 5 तारीख से पहले निवेश करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइये जानते हैं निवेश की तारीख का क्या फर्क पड़ता है।

नियम 

5 तारीख से पहले निवेश करने का फायदा 

सरकार हर साल 31 मार्च को आपके PPF खाते में ब्याज जमा करती है, लेकिन इसकी गणना मासिक आधार पर होती है। हर महीने की 5 तारीख तक मौजूद बैलेंस पर होती है। अगर, आपने पैसा 5 तारीख से पहले जमा कर दिया तो आपको पूरे महीने का ब्याज मिलेगा। 6 तारीख या उसके बाद पैसा डाला तो उस रकम पर उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। यह छोटी-सी देरी लंबे समय में रिटर्न पर कम कर देता है।

नुकसान 

ब्याज का हाेता है नुकसान 

आप हर साल बड़ी रकम PPF में डालते हैं और बार-बार 5 तारीख के बाद जमा करते हैं तो कई महीनों का ब्याज छूट सकता है। इसलिए निवेश 5 तारीख से पहले करने की कोशिश करें। म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) बाजार से जुड़ी होता है। इसमें तारीख से सीधे ब्याज का नुकसान नहीं होता, लेकिन महीने की शुरुआत में SIP करने का फायदा यह है कि आपका पैसा जल्दी बाजार में काम करना शुरू कर देता है।

Advertisement