Loading...
क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम
क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम

क्रेडिट कार्ड चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये काम

Sep 11, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

अगर आपका क्रेडिट कार्ड कहीं खो जाए या चोरी हो जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है। कार्ड के गायब होने के कुछ घंटे बाद पता चलने पर भी कोई व्यक्ति उससे खरीदारी कर सकता है। ऐसे अनधिकृत ट्रांजैक्शन का पूरा नुकसान हमेशा ग्राहक को ही नहीं उठाना पड़ता। जिम्मेदारी इस बात पर निर्भर करती है कि फ्रॉड कैसे हुआ और आपने बैंक को इसकी जानकारी कितनी जल्दी दी। इसलिए देर करना भारी पड़ सकता है।

#1

सबसे पहले कार्ड तुरंत ब्लॉक करें

कार्ड खोने या चोरी होने का पता चलते ही सबसे पहले उसे ब्लॉक कराएं।

इसके लिए बैंक का मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या 24x7 हेल्पलाइन इस्तेमाल की जा सकती है। बैंक को जानकारी देने के लिए सभी डिटेल जुटने का इंतजार न करें।

RBI के निर्देशों के अनुसार, सूचना मिलने के बाद कार्ड जारी करने वाले को कार्ड तुरंत ब्लॉक करना होता है। कार्ड ब्लॉक होने के बाद बैंक से मिलने वाला कन्फर्मेशन भी सुरक्षित रखें।

#2

अनजान ट्रांजैक्शन की तुरंत शिकायत करें

कार्ड ब्लॉक कराने के बाद बैंकिंग ऐप खोलकर हाल के सभी ट्रांजैक्शन जरूर जांचें।

इनमें कोई ऐसा भुगतान दिखे, जो आपने नहीं किया है, तो उसकी तुरंत बैंक को शिकायत करें। शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाला कंप्लेंट या रेफरेंस नंबर संभालकर रखें। अनधिकृत भुगतान की जिम्मेदारी तय करने में शिकायत करने का समय अहम हो सकता है।

इसलिए फ्रॉड का पता लगने के बाद बैंक को बताने में देरी नहीं करनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

#3

जल्दी शिकायत करने से मिलती है सुरक्षा

RBI के नियमों के तहत कुछ परिस्थितियों में समय पर शिकायत करने पर ग्राहक की जिम्मेदारी सीमित या शून्य हो सकती है।

खासकर बैंक या किसी थर्ड पार्टी की गलती वाले मामलों में तीन कार्य दिवस के भीतर सूचना देना महत्वपूर्ण है।

हालांकि, यह हर स्थिति में रिफंड की गारंटी नहीं है। अगर ग्राहक की खुद की लापरवाही, जैसे भुगतान की जानकारी साझा करना, सामने आती है तो जिम्मेदारी अलग हो सकती है।

ADVERTISEMENT