Loading...
डिज्नी में फिर होगी बड़े पैमाने पर छंटनी, इन कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी
डिज्नी में फिर होगी बड़े पैमाने पर छंटनी

डिज्नी में फिर होगी बड़े पैमाने पर छंटनी, इन कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

Nov 03, 2026
09:01 am

क्या है खबर?

मनोरंजन जगत की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कुछ मैनेजरों से सालाना खर्च में 20 फीसदी तक बचत करने का लक्ष्य रखने को कहा है। इसके लिए कर्मचारियों की संख्या घटाने के साथ दूसरे खर्चों में भी कटौती की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

विभाग

इन विभागों के कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर कंपनी के थीम पार्क, टीवी नेटवर्क और फिल्म स्टूडियो जैसे विभागों से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ सकता है।

इसके अलावा, कंपनी के दूसरे विभागों में भी नौकरियां जा सकती हैं।

डिज्नी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जोश डी'अमारो बचत से मिली रकम का कुछ हिस्सा फिल्म और टीवी कार्यक्रमों, तकनीक, थीम पार्क और क्रूज जहाजों के कारोबार में दोबारा निवेश करना चाहते हैं।

छंटनी

पहले भी हजारों कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर चुकी है कंपनी

डिज्नी पिछले कुछ वर्षों में अरबों डॉलर के खर्च में कटौती कर चुकी है और हजारों पद खत्म कर चुकी है।

इन फैसलों का असर ABC, पिक्सर, ESPN, फिल्म स्टूडियो और दूसरे विभागों पर पड़ा था। पिछले वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी में दुनियाभर में करीब 2.31 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे।

वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने टीवी विभाग के ढांचे में भी बदलाव करने की योजना बना रही है।

ADVERTISEMENT

अन्य

दूसरी मनोरंजन कंपनियां भी कर रही हैं कर्मचारियों की छंटनी

मनोरंजन जगत की दूसरी बड़ी कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं।

नेटफ्लिक्स, सोनी पिक्चर्स और पैरामाउंट जैसी कंपनियों ने भी नौकरियों में कटौती की है। इसकी वजह पारंपरिक टीवी से होने वाली कमाई में गिरावट और ऑनलाइन वीडियो सेवाओं की बढ़ती प्रतिस्पर्धा है।

सोशल मीडिया और अमेजन व ऐपल जैसी कंपनियों की स्ट्रीमिंग सेवाओं ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। ऐसे में मनोरंजन कंपनियां अपने खर्च और कामकाज के तरीके बदल रही हैं।

ADVERTISEMENT