डिज्नी+ हॉटस्टार आधिकारिक तौर पर हुआ जियोहॉटस्टार, गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध
क्या है खबर?
डिज्नी+ हॉटस्टार अब आधिकारिक रूप से जियोहॉटस्टार बन चुका है और यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप जिन यूजर्स के पास पहले से था, उन्हें अपडेट के जरिए यह नया नाम और इंटरफेस मिलेगा।
जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के विलय के बाद, यह नया प्लेटफॉर्म भारतीय दर्शकों के लिए बड़े मनोरंजन हब के रूप में सामने आया है। इस बदलाव के साथ, यूजर्स को पहले से ज्यादा कंटेंट का अनुभव मिलेगा।
कंटेंट
जियोहॉटस्टार पर मिलेंगे ये कंटेंट
जियोहॉटस्टार पर अब डिज्नी, मार्वल, स्टार वार्स, पिक्सर, HBO, वॉर्नर ब्रोस. और नेशनल जियोग्राफी जैसे बड़े ब्रांड्स के शोज और फिल्में उपलब्ध हैं।
इसके अलावा, महिला प्रीमियर लीग (WPL) को जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जियोसिनेमा ओरिजिनल और कलर्स रिश्ते हब के कंटेंट को भी इसमें जोड़ा गया है।
नया प्लेटफॉर्म क्रिकेट और अन्य खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए खास बनाया गया है, जिससे भारतीय दर्शकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री
जियोहॉटस्टार से स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में बदलाव
जियोहॉटस्टार के आने से भारतीय स्ट्रीमिंग बाजार में बड़ा बदलाव हो सकता है। यह नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसी कंपनियों को टक्कर देने की क्षमता रखता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Jiostar.com वेबसाइट पर 100 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और 30,000 घंटे से अधिक कंटेंट उपलब्ध होगा।
इसमें SD और HD दोनों क्वालिटी के चैनल शामिल होंगे। डिज्नी और रिलायंस का यह संयुक्त प्लेटफॉर्म भारतीय दर्शकों को नया और बेहतर मनोरंजन अनुभव देने के लिए तैयार है।