Loading...
क्रेड यूजर ने जीता लाखों का ईनाम, लेकिन कंपनी ने रद्द कर दिया; जानिए कारण
क्रेड ने रद्द कर दिया यूजर का जैकबॉट (तस्वीर: क्रेड)

क्रेड यूजर ने जीता लाखों का ईनाम, लेकिन कंपनी ने रद्द कर दिया; जानिए कारण

Sep 09, 2024
01:09 pm

क्या है खबर?

क्रेड यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कंपनी पर गलत तरीके से जैकपॉट रद्द करने का आरोप लगाया है। अविरल संगल नामक यूजर ने बताया कि उसने क्रेड पर जैकपॉट खेला और 3.12 लाख रुपये कीमत के मैकबुक, आईपैड, एयरपॉड्स मैक्स और एक बैग जीता। इसके बाद कंपनी ने उसे अपना पैन विवरण भरने के लिए कहा ताकि जैकपॉट पर TDS का भुगतान किया जा सके, लेकिन बाद में कंपनी ने जैकपॉट रद्द कर दिया।

मामला

क्या है पूरा मामला?

व्यक्ति ने बताया कि जैकपॉट जीतने के बाद उसने जीती हुई चीजें मंगवाने के लिए एक फॉर्म भरा और TDS के लिए अपना पैन कर विवरण क्रेड को दिया। फिर कंपनी ने तकनीकी समस्या बताते हुए पूरे जैकपॉट को रद्द करके 1,000 क्रेड कॉइन उसके अकाउंट में जोड़ दिए।

संगल ने कहा, 'मुझे क्रेड टीम से एक कॉल आया कि उन्हें कुछ तकनीकी समस्या के कारण जैकपॉट रद्द करना पड़ा और वे 1,000 रुपये कैशबैक दे रहे हैं।'

वजह

कंपनी ने क्या वजह बताई?

संगल ने बताया कि क्रेड की ओर से कॉल करके उन्हें कहा गया कि उनके अतिरिक्त 200 अन्य यूजर्स थे, जिन्होंने जैकपॉट जीता था और ऐसा एक बग कारण हो गया था। इसी वजह से कंपनी ने सभी 200 यूजर्स को जैकपॉट से सम्मानित करने के बजाय इसे रद्द करने का फैसला लिया।

बता दें, क्रेड पर अपने क्रेडिट कार्ड बिल भरने पर क्रेड कॉइन मिलते हैं, जिनसे यूजर ऐप पर कई तरह के जैकपॉट खेल सकते हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT