कोयंबटूर की AI स्टार्टअप ने 140 कर्मचारियों को दिया 14 करोड़ रुपये का बोनस
क्या है खबर?
कोयंबटूर की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप कंपनी कोवई.को ने अपने 140 कर्मचारियों को 14 करोड़ रुपये का बोनस दिया है।
कंपनी के संस्थापक सरवनकुमार ने 3 साल पहले वादा किया था कि जो कर्मचारी कंपनी के साथ बने रहेंगे, उन्हें जनवरी, 2025 में 6 महीने के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा।
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप में लोग अमीर बनने की उम्मीद से काम करते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर केवल कागजी शेयर मिलते हैं। इसलिए उन्होंने अपने कर्मचारियों यह इनाम दिया।
सेवाएं
कंपनी की सेवाएं और उत्पाद
कोवई.को एक बिजनेस-टू-बिजनेस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (SaaS) कंपनी है। यह 3 प्रमुख उत्पाद (टर्बो 360, डॉक्यूमेंट 360 और बिजटॉक 360) प्रदान करती है।
टर्बो 360 क्लाउड लागत 30 प्रतिशत तक कम करता है, डॉक्यूमेंट 360 कंपनियों को सहायता पेज बनाने में मदद करता है, और बिजटॉक 360 बैकएंड एप्लिकेशन को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।
बिना बाहरी निवेश के काम करने वाली यह कंपनी BBC, बोइंग और शेल जैसी बड़ी कंपनियों को अपनी सेवाएं देती है।
योजनाएं
भविष्य की योजनाएं
कोवई.को का वार्षिक राजस्व लगभग 130 करोड़ रुपये है और इसका कुल मूल्यांकन लगभग 860 करोड़ रुपये है।
सरवनकुमार ने 2011 में यह कंपनी बनाई थी, जो पहले एक साधारण IT कर्मचारी थे। 25 साल पहले लंदन चले गए सरवनकुमार अब अपनी कंपनी को यूनिकॉर्न बनाना चाहते हैं।
उनका लक्ष्य 2030 तक करीब 860 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना है। उन्होंने बताया कि उनका सपना केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की मेहनत का सही इनाम देना भी है।