LOADING...
कॉग्निजेंट में बड़ी छंटनी की तैयारी, 12,000 से 15,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
कॉग्निजेंट में बड़ी छंटनी की तैयारी

कॉग्निजेंट में बड़ी छंटनी की तैयारी, 12,000 से 15,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

May 05, 2026
09:28 pm

क्या है खबर?

टेक कॉग्निजेंट दुनियाभर में बड़े स्तर पर छंटनी करने की तैयारी कर रही है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 12,000 से 15,000 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। इसमें सबसे ज्यादा असर भारत में देखने को मिल सकता है, क्योंकि कंपनी के कुल कर्मचारियों में बड़ी संख्या भारत में काम करती है। इस कदम को कंपनी के नए बदलाव और लागत घटाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

योजना

प्रोजेक्ट लीप के तहत खर्च और योजना

कॉग्निजेंट ने अपने 'प्रोजेक्ट लीप' के तहत बड़े बदलाव की योजना बनाई है। कंपनी का अनुमान है कि इस प्रक्रिया में 23-32 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200-3,000 करोड़ रूपये) तक का खर्च आएगा। इसमें से 20-27 करोड़ डॉलर (लगभग 1,900-2,600 करोड़ रूपये) कर्मचारियों की छंटनी और उनसे जुड़े खर्चों पर खर्च किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नौकरी जाने की सटीक संख्या नहीं बताई है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि यह कदम बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।

ऑटोमेशन

ऑटोमेशन और बदलता वर्क मॉडल कारण

इस छंटनी के पीछे बड़ा कारण काम करने के तरीके में बदलाव माना जा रहा है। अब कंपनियां ऑटोमेशन और डिजिटल तकनीक को तेजी से अपना रही हैं। क्लाइंट भी पुराने स्टाफिंग मॉडल से हटकर नई तकनीक की मांग कर रहे हैं। इससे कंपनियां कम लोगों के साथ काम करने की दिशा में बढ़ रही हैं। इसी वजह से कई IT कंपनियां अपने वर्कफोर्स को नए तरीके से तैयार कर रही हैं और पारंपरिक भूमिकाओं में कमी आ रही है।

Advertisement

ट्रेंड

IT सेक्टर में बढ़ता ट्रेंड

यह सिर्फ कॉग्निजेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे IT सेक्टर में ऐसा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इससे पहले TCS, एक्सेंचर और HCL जैसी कंपनियां भी कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में ऑटोमेशन और AI के कारण ऐसे बदलाव और तेज हो सकते हैं। कंपनियां लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों पर ज्यादा निर्भर होती जा रही हैं, जिससे रोजगार के तरीके बदल रहे हैं।

Advertisement