क्लिकअप छंटनी के बावजूद कर रही करीब 9 करोड़ रुपये तक के वेतन की पेशकश
क्लिकअप ने अपनी 22 फीसदी टीम की छंटनी कर दी है। कंपनी का पूरा ध्यान अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रहेगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेब इवांस ने सबको भरोसा दिलाया है कि कंपनी की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत है और कहा, "हमारा बिजनेस पहले से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में है।"
कंपनी ने यह भी बताया है कि बची हुई रकम को वह अपने मौजूदा कर्मचारियों पर खर्च करेगी, वहीं जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, उन्हें आगे बढ़ने में भी पूरा सहयोग मिलेगा।
AI भूमिका के लिए भारी वेतन देने की योजना
जेब इवांस ने यह भी बताया कि कंपनी उन लोगों को सालाना 10 लाख डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) तक का वेतन देगी, जो AI के जरिए कंपनी में बड़ा बदलाव लाएंगे।
इसके लिए कंपनी एजेंट मैनेजर्स जैसे नए पद बनाएगी, ताकि AI टूल्स को ऑटोमेट और मैनेज किया जा सके।
भले ही क्लिकअप अब ऑटोमेशन की तरफ बढ़ रही है, फिर भी जेब इवांस ने साफ किया कि इंसानी जुड़ाव, खासकर ग्राहकों के साथ आज भी बेहद जरूरी है।