CXMT बनी चीन की सबसे मूल्यवान कंपनी, टेनसेंट को छोड़ा पीछे
चीन के व्यापार जगत में एक बड़ी हलचल मची है। मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी CXMT ने देश की दिग्गज टेक कंपनी टेनसेंट को पीछे छोड़ दिया है।
अब इसका बाजार पूंजीकरण 500 अरब डॉलर (करीब 47,000 ) से भी ज़्यादा हो गई है, जिससे यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।
यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि निवेशक और सरकार अब इंटरनेट कंपनियों के बजाय हार्डवेयर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर दांव लगा रहे हैं।
अलीबाबा जैसी कंपनियां पीछे हुईं
जहां CXMT जैसी कंपनियाँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वहीं अलीबाबा और Z डॉट कॉम जैसे बड़े नाम पीछे छूट रहे हैं। MSCI चाइना ऑल शेयर्स नेट टोटल रिटर्न इंडेक्स में इनकी हिस्सेदारी 2020 से अब तक आधे से भी ज्यादा घट गई है।
बीजिंग अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और चिप बनाने पर फोकस कर रहा है, ताकि वह दुनिया में मुकाबला कर सके। लगता है कि अब हार्डवेयर कंपनियां ही चीन की अगली तकनीकी लहर की अगुवाई करेंगी।