LOADING...
पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सामान्य शुल्क 2,500 और तत्काल 5,000 रुपये हुआ
पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सामान्य शुल्क 2,500 और तत्काल 5,000 रुपये हुआ

Jun 25, 2026
07:56 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने लगभग 14 साल बाद पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। नए शुल्क 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे। अब 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, तत्काल श्रेणी में इसकी फीस 3,500 रुपये की जगह 5,000 रुपये होगी। यह बदलाव 2012 के बाद पहली बार किया गया है और सभी आवेदनों पर लागू होगा।

60 पेज

60 पेज पासपोर्ट और रिप्लेसमेंट फीस भी बढ़ी

सरकार ने 60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस भी बढ़ा दी है। सामान्य श्रेणी में इसकी फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये और तत्काल श्रेणी में 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है। खोए या खराब हुए 36 पेज पासपोर्ट के बदले नया पासपोर्ट बनवाने के लिए सामान्य श्रेणी में 5,000 रुपये और तत्काल में 7,500 रुपये देने होंगे। 60 पेज वाले रिप्लेसमेंट पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है।

शुल्क

नाबालिगों और दूसरी सेवाओं के भी बदले शुल्क

18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों के लिए 36 पेज वाले पासपोर्ट की सामान्य फीस 1,750 रुपये और तत्काल फीस 4,250 रुपये तय की गई है। खोए या खराब पासपोर्ट के बदले नया बनवाने के लिए सामान्य श्रेणी में 4,250 रुपये और तत्काल में 6,750 रुपये देने होंगे। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सरेंडर सर्टिफिकेट और अन्य संबंधित प्रमाणपत्रों की फीस भारत में 750 रुपये तय की गई है। कई अन्य यात्रा संबंधी सेवाओं के शुल्क में भी बदलाव किया गया।

Advertisement

नए नियम

1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट संशोधन नियम, 2026 के तहत नई फीस अधिसूचित की है। मंत्रालय के अनुसार, 1 जुलाई, 2026 या उसके बाद जमा होने वाले सभी आवेदन पर यही शुल्क लागू होंगे। भारत में इमरजेंसी सर्टिफिकेट पहले की तरह मुफ्त रहेगा, जबकि विदेश में इसके लिए 15 अमेरिकी डॉलर देने होंगे। सरकार का कहना है कि नए शुल्क पासपोर्ट और संबंधित सेवाओं की सभी निर्धारित श्रेणियों पर समान रूप से लागू होंगे।

Advertisement