LOADING...
7 कंपनियों का पूंजीकरण 1.75 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
पिछले सप्ताह 7 कंपनियों का संयुक्त पूंजीकरण गिरा है

7 कंपनियों का पूंजीकरण 1.75 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Mar 29, 2026
05:10 pm

क्या है खबर?

पिछले सप्ताह शीर्ष-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1.75 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे बड़ा झटका लगा। यह गिरावट शेयर बाजार में कमजोरी से प्रेरित है। इस दौरान BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 949.74 अंक या 1.27 प्रतिशत और NSE का निफ्टी 294.9 अंक या 1.27 प्रतिशत गिर गया। बाजारों ने गिरावट अस्थिर वैश्विक संकेतों और मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आई है।

गिरावट 

इन कंपनियों का पूंजीकरण घटा

नुकसान उठाने वाली कंपनियों की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 89,720 करोड़ घटकर 18.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। साथ ही HDFC का पूंजीकरण 37,248 करोड़ घटकर 11.64 लाख करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का 35,399 करोड़ घटकर 9.41 लाख करोड़ रुपये और ICICI का 8,121 करोड़ घटकर 8.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी प्रकार भारती एयरटेल का 2,480 करोड़, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,091 करोड़ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 271 करोड़ रुपये घटा है।

इजाफा 

3 कंपनियों के पूंजीकरण में हुआ इजाफा 

3 कंपनियां ऐसी रही हैं, जिनका पूंजीकरण बढ़ा है। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का बाजार मूल्यांकन 18,051 करोड़ बढ़कर 4.9 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा बजाज फाइनेंस का पूंजीकरण 8,680 करोड़ बढ़कर 5.25 लाख करोड़ रुपये और इंफोसिस का 6,245 करोड़ इजाफे के बाद 5.15 लाख करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा। इसके बाद HDFC, एयरटेल, SBI, ICICI, TCS, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, L&T और हिंदुस्तान यूनिलीवर का नंबर आता है।

Advertisement