भारत में पिछले साल यूजर्स ने कैनवा से बनाए एक अरब से ज्यादा डिजाइन
बिज़नेस
भारत में कैनवा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यहां के यूजर्स ने इसकी मदद से बीते साल में एक अरब से भी ज्यादा डिजाइन और 25 करोड़ वीडियो तैयार किए हैं।
कंपनी के सह संस्थापक कैमरन एडम्स का कहना है कि कैनवा ऑफलाइन और कैनवा कोड 2.0 जैसे फीचर्स भारतीय यूजर्स की जरूरतों और उनकी रचनात्मकता से प्रेरणा लेकर बनाए गए हैं।
भविष्य में और AI टूल्स लाने की योजना
कैनवा ऑफलाइन जैसे टूल्स खराब इंटरनेट कनेक्शन में भी काम करते हैं और कोड 2.0 से कोडिंग काफी आसान हो जाती है। इनका इस्तेमाल यहां के क्रिएटर्स अब इंटरैक्टिव लर्निंग टूल्स और टैक्स कैलकुलेटर जैसी चीजें बनाने के लिए कर रहे हैं।
यहां की टीम का साइज 3 गुना बढ़ गया है। इसके साथ ही, भविष्य में एक नए कैंपस और ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल्स लाने की भी बात चल रही है।