LOADING...
अच्छे वेतन के बाद भी रिजेक्ट हो सकता है पर्सनल लोन, यह हो सकती है वजह
DTI रेशयो के कारण पर्सनल लोन आवेदन रद्द हो सकता है

अच्छे वेतन के बाद भी रिजेक्ट हो सकता है पर्सनल लोन, यह हो सकती है वजह

Apr 28, 2026
10:04 pm

क्या है खबर?

अच्छा वेतन मिलने के बाद भी अगर आपका पर्सनल लोन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है तो इसकी वजह डेबिट टू इनकम रेशयो (DTI) हो सकता है। यह बताता है कि आपकी कमाई में से कितनी रकम पहले से दूसरे कर्जों में जा रही है। बैंक इसी को देखकर तय करते हैं कि आप नया लोन आराम से चुका पाएंगे या नहीं। आइये जानते हैं DTI कैसे आपके पर्सनल लोन में रोड़ा बन सकता है।

DTI

क्या होता है DTI रेशयो?

जब आप किसी बैंक या फिनटेक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं तो सबसे पहले देखा जाता है कि आपकी हर महीने कितनी देनदारियां हैं। इसमें आपके सभी मौजूदा कर्ज- होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, कंज्यूमर लोन और क्रेडिट कार्ड बिल शामिल होता है। इन सभी EMIs को जोड़कर बैंक आपकी महीने की इनकम से तुलना करता है। अगर, आपका वेतन 50,000 रुपये है और कुल EMI 25,000 है तो आपका DTI रेशयो 50 फीसदी होगा।

असर 

कैसे डालती है लोन मंजूरी पर असर?

DTI रेशयो बताता है कि आपकी नया EMI संभालने की क्षमता कितनी है। ज्यादातर बैंक 30-40 फीसदी तक के रेशयो को सुरक्षित जोन मानते हैं। इसका मतलब है कि आपके वेतन का 60-70 फीसदी हिस्सा आपके पास बचता है तो आप नया EMI आराम से भर लेंगे। जैसे ही इसका आंकड़ा इसके ऊपर जाता है तो बैंक को लगता है कि नया EMI आवेदक के लिए बोझ बन सकता है। इसलिए, ऐसे लोगों को लोन देने से बचते हैं।

Advertisement