Page Loader
BYJU'S ने की 1,000 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर सबसे ज्यादा हुआ असर
BYJU'S ने अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की

BYJU'S ने की 1,000 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर सबसे ज्यादा हुआ असर

Feb 02, 2023
07:36 pm

क्या है खबर?

BYJU'S ने एक बार फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। BYJU'S ने अपने इंजीनियरिंग विभाग से 15 प्रतिशत कर्मचारियों (लगभग 3,00 कर्मचारी) को नौकरी से निकाला है। इस छंटनी से कंपनी के कुल 1,000 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी ने आधिकारिक ईमेल नहीं भेजा है क्योंकि यह ऑनलाइन लीक हो गया था और इसलिए कंपनी ने सामान्य या व्हाट्सऐप कॉल पर लोगों को निकालने का फैसला लिया।

वित्तीय कठिनाई

वित्तीय कठिनाई के कारण कंपनी कर रही छंटनी

BYJU'S ने अपने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी को कुछ वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और इसलिए उसने कर्मचारियों की संख्या कम करने का फैसला किया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि नौकरी से निकाले गए कई कर्मचारियों को कंपनी इस्तीफा ईमेल भेजने के लिए मजबूर कर रही है। साथ ही BYJU'S छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को राहत पैकेज भी नहीं दे रही है। कंपनी ने पिछले साल भी 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी।