Page Loader
BYJU'S के CFO अजय गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, अब यहां करेंगे काम 
अजय गोयल करीब 6 महीने पहले BYJU'S में शामिल हुए थे

BYJU'S के CFO अजय गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, अब यहां करेंगे काम 

Oct 24, 2023
12:06 pm

क्या है खबर?

एडटेक दिग्गज BYJU'S मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अजय गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब 6 महीने पहले ही वेदांता से इस्तीफा देकर BYJU'S में शामिल हुए थे। इस्तीफा देने के बाद गोयल ने कहा, "मैं BYJU'S के संस्थापकों तथा सहकर्मियों को 3 महीने में वित्त वर्ष 2022 का ऑडिट तैयार करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं BYJU'S में एक छोटे लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन की सराहना करता हूं।"

वापसी

वेदांत में वापस शामिल हुए गोयल

BYJU'S से इस्तीफा देने के बाद गोयल वेदांत में दोबारा शामिल हो गए हैं। वेदांता के बोर्ड ने 30 अक्टूबर, 2023 से कंपनी के CFO के रूप में गोयल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गोयल से पहले इस साल अगस्त में BYJU'S के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेरियन थॉमस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। थॉमस 2017 में कंपनी के पहले अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी थे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन के निर्माण का श्रेय दिया गया था।

नियुक्ति

किसे नियुक्त किया गया BYJU'S में नया CFO?

BYJU'S की तरफ से बताया गया है कि कंपनी ने वित्त विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। इसमें शैक्षणिक जगत के जाने-माने चेहरे प्रदीप कंकिया को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं कंपनी के वित्त अध्यक्ष नितिन गोलानी को भारत के CFO के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, गोलानी पहले आकाश एजुकेशन में मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) थे। उन्होंने 2021 में BYJU'S के आकाश के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।