ऑल्टकॉइंस में उतार-चढ़ाव जारी, बिटकॉइन में मामूली गिरावट
बिटकॉइन और एथेरियम दोनों के दाम मंगलवार (26 मई) को स्थिर बने हुए हैं। बिटकॉइन करीब 76,700 डॉलर (करीब 71.3 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है, जबकि एथेरियम 2,090 डॉलर (करीब 1.9 लाख रुपये) के आस-पास है। दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी में 1 फीसदी से भी कम की मामूली गिरावट आई है।
बात करें ऑल्टकॉइंस की तो इनमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। XRP, सोलाना, डॉगकॉइन और कार्डानो जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 4 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि BNB और ट्रॉन जैसे कुछ ऑल्टकॉइंस में थोड़ी बढ़त भी दिखी है।
स्पॉट बिटकॉइन ETFs से करीब 1,000 अरब रुपये निकाले
ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट का कुल बाजार पूंजीकरण भी थोड़ा नीचे आ गया है। फिलहाल यह 2,560 अरब डॉलर (2.3 लाख अरब रुपये) पर है, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.3 फीसदी की गिरावट है। यह दिखाता है कि निवेशक अभी सावधानी से चल रहे हैं।
बिटकॉइन 77,000 डॉलर (करीब 71.6 लाख रुपये) के लेवल तक तो पहुंच गया है, लेकिन लगातार बिकवाली की वजह से यह उससे ऊपर नहीं जा पाया।
इसी बीच, अमेरिका के स्पॉट बिटकॉइन ETFs में पिछले 2 हफ्तों में 1.74 अरब डॉलर (करीब 1,000 अरब रुपये) की निकासी देखने को मिली है।
ऐसा लगता है कि लंबे समय से बिटकॉइन होल्ड करने वाले कुछ निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए अपनी हिस्सेदारी बेची है। यही वजह है कि बिटकॉइन अब 80,000 डॉलर (करीब 74.5 लाख रुपये) के स्तर को पार करने में जूझ रहा है, जबकि बाजार शांत दिख रहा है और दुनियाभर के भू-राजनीतिक तनाव भी कम हो गए हैं।