क्रिप्टोकरेंसी चोरी के बाद बाइनेंस के CFO ने दिया इस्तीफा, जस्टिन येक को किया नियुक्त
क्या है खबर?
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कैसर एनजी कंपनी छोड़ रहे हैं। उनकी जगह एयरवॉलेक्स के पूर्व वित्त कार्यकारी अधिकारी जस्टिन येक को नया CFO नियुक्त किया है। एनजी 5 साल से अधिक समय तक इस क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज से जुड़े रहे हैं और 7 नवंबर को उन्होंने कंपनी छोड़ की घोषणा की। यह बायनेंस की हैकिंग के 9 दिन बाद हुआ है। यह अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी है।
नया काम
एनजी शुरू करेंगे नया काम
ब्लूमबर्ग के अनुसार, सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) यी हे ने कहा कि एनजी के जाने से उन्हें बाइनेंस में 5 साल से अधिक समय बिताने के बाद एक नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा।
साथ ही बताया कि इसके लिए एक ट्रांजिशन प्लान पिछले 6 महीनों से लागू किया जा रहा था।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब हैकर्स ने बाइनेंस के यूजर्स से 6.3 अरब डॉलर (करीब 600 अरब रुपये) की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली थी।
भरोसा
कंपनी ने नुकसान खुद उठाने का किया दावा
क्रिप्टोकरेंसी चोरी के बाद कंपनी ने कुछ दिनों के लिए विड्रॉल (पैसे निकालने की सुविधा) रोक दिए थे।
जब अकाउंट्स को दोबारा खोला गया तो यूजर्स ने शुरुआती कुछ घंटों में ही कुल 3.6 अरब डॉलर (करीब 600 अरब रुपये) निकाल लिए।
बाइनेंस और संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने इस हैक के लिए 'ट्रेडरट्रेटर' नाम के एक उत्तर कोरियाई समूह को ज़िम्मेदार ठहराया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह सारा नुकसान खुद उठाएगी।