Page Loader
बिल गेट्स ने किया खुलासा, उनके बच्चों को मिलेगी उनकी इतनी संपत्ति
बिल गेट्स अपने बच्चों को देंगे अपनी काफी कम संपत्ति (तस्वीर: एक्स/बिल गेट्स)

बिल गेट्स ने किया खुलासा, उनके बच्चों को मिलेगी उनकी इतनी संपत्ति

Apr 07, 2025
12:58 pm

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अपनी कुल संपत्ति का सिर्फ 1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा अपने 3 बच्चों को देंगे। फिगरिंग आउट विद राज शमानी पॉडकास्ट में उन्होंने बताया है कि उनके बच्चों को अच्छी पढ़ाई और परवरिश मिली है, लेकिन अब उन्हें खुद की पहचान बनानी है। उनका मानना है कि बच्चों को खुद मेहनत कर के आगे बढ़ना चाहिए। ब्लूमबर्ग के अनुसार, बिल गेट्स की संपत्ति 162 अरब डॉलर (लगभग 13,900 अरब रुपये) है।

इस्तेमाल

गेट्स की दौलत समाज के लिए होगी इस्तेमाल 

गेट्स ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी दौलत का ज्यादा हिस्सा समाज की भलाई में लगे। उन्होंने साफ कहा, "सबसे बड़ी मांग यह है कि संसाधन फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचें।" वे अपने बच्चों को माइक्रोसॉफ्ट नहीं चलवाना चाहते, बल्कि उन्हें अपनी मेहनत से सफलता पाने का मौका देना चाहते हैं। गेट्स का मानना है कि "शुरू से बच्चों को समझाना चाहिए कि उन्हें अविश्वसनीय मौके मिलते हैं, पर उन्हें उसका सही इस्तेमाल खुद करना होता है।"

अन्य

सिर्फ गेट्स नहीं, कई अन्य अमीर सोचते ऐसा ही 

गेट्स अकेले नहीं हैं, जो बच्चों को पूरी संपत्ति नहीं देना चाहते। ऐपल के स्टीव जॉब्स और अमेजन के जेफ बेजोस ने भी यही रास्ता चुना। स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने 2020 में कहा था, "मैं विरासत में संपत्ति देने में विश्वास नहीं रखती।" उन्होंने यह भी कहा था कि उनके 3 बच्चों को अरबों डॉलर नहीं मिलेंगे। इन सभी का मानना है कि सफलता और पहचान मेहनत से मिलनी चाहिए, ना कि सिर्फ विरासत से।