LOADING...
एपस्टीन मामले में बिल गेट्स ने मांगी माफी, अपनी गलतियों को किया स्वीकार
एपस्टीन मामले में बिल गेट्स ने मांगी माफी

एपस्टीन मामले में बिल गेट्स ने मांगी माफी, अपनी गलतियों को किया स्वीकार

Feb 25, 2026
02:40 pm

क्या है खबर?

एपस्टीन फाइल्स से जुड़े नए दस्तावेज सामने आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट सह-संस्थापक बिल गेट्स ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। गेट्स फाउंडेशन के अनुसार, उन्होंने हाल ही में एक टाउन हॉल मीटिंग में स्टाफ से अपने फैसलों की जिम्मेदारी ली और खेद जताया। यह विवाद दोषी सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ उनके पुराने संबंधों को लेकर फिर से चर्चा में आया है। पहले भी इस मुद्दे को लेकर गेट्स की देश-विदेश में आलोचना हो चुकी है।

बयान

टाउन हॉल मीटिंग में क्या कहा?

मीटिंग के दौरान गेट्स ने स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ समय बिताना एक बड़ी गलती थी और इसे लेकर उन्हें पछतावा है। उन्होंने यह भी कहा कि एपस्टीन से जुड़ी कुछ बैठकों में फाउंडेशन के अधिकारियों को शामिल करना सही निर्णय नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स में रूसी महिलाओं से जुड़े रिश्तों का भी जिक्र हुआ, लेकिन गेट्स ने साफ किया कि उनका एपस्टीन के पीड़ितों से कोई संबंध नहीं था और ये निजी मामले थे।

इनकार

गैर-कानूनी गतिविधियों से किया इनकार

गेट्स ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने कोई गैर-कानूनी काम नहीं किया और न ही किसी अवैध गतिविधि को देखा या उसका समर्थन किया। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वे किसी भी तरह से एपस्टीन के अपराधों में शामिल नहीं थे। फाउंडेशन ने भी बयान जारी कर कहा कि उसने कभी एपस्टीन को कोई आर्थिक मदद, दान या रोजगार नहीं दिया। इसके बावजूद, सामने आए दस्तावेजों ने विवाद को फिर से हवा दे दी है और सवाल खड़े किए हैं।

Advertisement

फैसला

AI समिट से हटने का फैसला

इस विवाद के कारण गेट्स ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में अपना भाषण रद्द कर दिया था। उन्हें कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होना था और टेक्नोलॉजी पर बोलना था। फाउंडेशन ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया, ताकि आयोजन का ध्यान तकनीक, नवाचार और समाज से जुड़े मुद्दों पर बना रहे। कंपनी का कहना है कि समिट के मुख्य एजेंडे को विवाद से प्रभावित होने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया।

Advertisement