LOADING...
कर्नाटक में बंद हुई बाइक टैक्सी सर्विस, इन कंपनियों को लगा झटका 
कर्नाटक में बाइक टैक्सी सर्विस पर रोक लगा दी गई है (तस्वीर: एक्स/@ajs_kshatriya)

कर्नाटक में बंद हुई बाइक टैक्सी सर्विस, इन कंपनियों को लगा झटका 

Jun 16, 2025
03:35 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में सोमवार (16 जून) से बाइक टैक्सी सेवा बंद हो गई है। राज्य सरकार ने इसके लिए कानून बनाने तक प्रतिबंध लगाया था। आदेश के खिलाफ कंपनियों ने कर्नाटक हाई कोर्ट में गुहार लगाई, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली, जिससे उन्हें सेवा को बंद करना पड़ा। इसका सीधा असर ओला, उबर और रैपिडो जैसी लोकप्रिय कंपनियों पर पड़ेगा। साथ ही उन हजारों राइडर्स की रोजी-रोटी छिन गई है, जिससे बाइक टैक्सी चलाकर अपना जीवनयापन कर रहे थे।

मैसेज 

रैपिडो ने दी यह जानकारी 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, रैपिडो ने अपने ऐप से कर्नाटक में बाइक टैक्सी विकल्प को हटा दिया है, और इसकी जगह बाइक पार्सल सेवा शुरू कर दी है। ऐप पर एक मैसेज में था, "16 जून से कर्नाटक में हमारी बाइक टैक्सी सेवाएं हाल ही में उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में रोक दी जाएंगी।" कंपनी ने कहा, "हम बाइक टैक्सियों को जल्द ही सड़क पर वापस लाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

विकल्प 

यूजर्स ने निकाला नया रास्ता 

बाइक टैक्सी सर्विस भले ही बंद कर दी गई हो, लेकिन कई कंपनियों से इसका दूसरा रास्ता निकाल लिया है। यूजर बाइक पार्सल बुक कर रहे हैं। वे खुद को पार्सल बुक करके अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं। ओला और उबर ऐप पर बाइक टैक्सी विकल्प अभी भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसको लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।