LOADING...
भारती एयरटेल ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ा, बनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी
एयरटेल बनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

भारती एयरटेल ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ा, बनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

May 18, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

भारती एयरटेल ने बाजार मूल्यांकन के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। कंपनी ने आज HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी बाजार मूल्यांकन वाली कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। सोमवार को कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन करीब 11.90 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि HDFC बैंक का बाजार मूल्यांकन 11.80 लाख करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन इस समय 18.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

शेयर

लगातार बढ़ रहे हैं एयरटेल के शेयर

सोमवार को BSE पर भारती एयरटेल का शेयर लगभग 3 प्रतिशत चढ़कर 1,953 रुपये के करीब पहुंच गया। कंपनी का स्टॉक लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। पिछले चार ट्रेडिंग सेशन में शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। वहीं मई महीने में अब तक स्टॉक करीब 4 प्रतिशत बढ़ चुका है। अप्रैल महीने में भी शेयर में लगभग 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

तिमाही नतीजा

तिमाही नतीजों के बाद बढ़ा भरोसा

भारती एयरटेल ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर घटकर 7,325 करोड़ रुपये रहा, लेकिन कारोबार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कई ब्रोकरेज फर्म अब भी कंपनी के शेयर पर भरोसा जता रही हैं। मोतीलाल ओसवाल ने स्टॉक पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखते हुए 2,180 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी के रेवेन्यू और कमाई में आने वाले वर्षों में अच्छी बढ़त की उम्मीद जताई गई है।

Advertisement

राय

एक्सपर्ट्स ने शेयर को लेकर दी राय

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारती एयरटेल का शेयर फिलहाल सुधार के दौर से गुजर रहा है, लेकिन लंबे समय में इसमें मजबूती की संभावना बनी हुई है। कुछ जानकारों का मानना है कि अगर शेयर 1,750 रुपये के ऊपर बना रहता है, तो इसमें तेजी जारी रह सकती है। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि स्टॉक में आगे और करेक्शन देखने को मिल सकता है। इसके बावजूद निवेशकों की नजर फिलहाल एयरटेल के प्रदर्शन पर है।

Advertisement