NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / साल 2019 में भारत में लॉन्च होने जा रही हैं ये 5 सस्ती कारें
    अगली खबर
    साल 2019 में भारत में लॉन्च होने जा रही हैं ये 5 सस्ती कारें

    साल 2019 में भारत में लॉन्च होने जा रही हैं ये 5 सस्ती कारें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 01, 2019
    06:33 pm

    क्या है खबर?

    भारत में बहुत लोगों के लिए कार खरीदना एक सपना होता है। इसके लिए लोग लंबे समय तक पैसा बचाते हैं और फिर अपनी मनपसंद कार लेकर सड़कों पर रफ्तार भरते हैं।

    अगर आप भी इस साल कार लेने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद करने जा रहे हैं।

    हम आपको इस साल लॉन्च होने वाली उन पांच कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत ज़्यादा नहीं होगी।

    इयॉन

    हुंडई इयॉन फेसलिफ्ट

    एंट्री-लेवल हैचबैक सेगमेंट में इयॉन एक शानदार कार है। कंपनी इसी साल इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।

    इसे सबसे पहले 2011 में लॉन्च किया गया था।

    फेसलिफ्ट वेरिएंट में नया इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।

    अभी तक इसकी कीमत को लेकर कंपनी की तरफ से जानकारी नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे Rs. 3.5-5 लाख की रेंज में उपलब्ध करवाया जा सकता है।

    वैगन-आर

    मारुति सुजुकी वैगन-आर

    मारूति सुजुकी की लोकप्रिय कार वैगन-आर के नए अवतार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।

    कंपनी काफी समय से इसके फेसलिफ्ट वेरिएंट पर काम कर रही है।

    इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस कार की कीमत Rs. 4.5-6 लाख तक रहेगी।

    कंपनी इसे साल की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है।

    ब्रियो

    होंडा ब्रियो 2019

    होंडा ने सेकंड जनरेशन ब्रियो हैचबैक को इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो 2018 में पेश किया था।

    कंपनी इस साल इसे भारत में लॉन्च कर सकती है। यह पहले से मौजूद फर्स्ट जनरेशन ब्रियो की जगह लेगी।

    अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी कीमत Rs. 4.99 लाख से शुरू हो सकती है।

    इसमें 1.2-litre i-VTEC इंजन लगा हो सकता है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला फोर्ड फिगो, मारुति सुजुकी स्विफ्ट से होगा।

    टियागो

    टाटा टियागो इलेक्ट्रिक

    टाटा टियागो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इस साल सड़कों पर दौड़ता नजर आ सकता है।

    टाटा इसे इस साल मई में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत Rs. 6-9 लाख के बीच रहेगी।

    इसमें 85 kW की बैटरी होगी जो 115 PS की पावर जनरेट करेगी। इसे 100 KM प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में लगभग 11 सेकंड लगेंगे।

    इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    फिगो

    फोर्ड फिगो फेसलिफ्ट

    हैचबैक सेगमेंट में फोर्ड फिगो का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट से है। इकोस्पोर्ट और फ्रीस्टाइल के बाद फोर्ड अब फिगो को अपडेट करने जा रही है।

    उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जुलाई में इस कार को लॉन्च कर सकती है। इसकी अनुमानित कीमत Rs. 6-9 लाख हो सकती है।

    इसमें नई अपहोलेस्ट्री स्कीम, नया इंटीरियर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है।

    हालांकि, इसके इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मारुति सुजुकी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मारुति सुजुकी

    मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई अर्टिगा, महिंद्रा मराजो को देगी टक्कर ऑटोमोबाइल
    मारुति सुजुकी अगले साल से नहीं बनाएगी ऑल्टो 800, जानिये वजह ऑटोमोबाइल
    ये हैं नवंबर 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारें मारुति सुजुकी स्विफ्ट
    जनवरी 2019 से मारुति सुजुकी समेत कई कंपनियां बढ़ाएंगी कारों के दाम, जानिये कितनी महंगी होंगी टोयोटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025