LOADING...
मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी
मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी

Apr 30, 2026
05:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई, 2026 के लिए बैंकों के छुट्टी की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, मई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, साथ ही कई बड़े त्योहार और राज्य की खास छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले से छुट्टियों की पूरी जानकारी देख लेना जरूरी है, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

#1

वीकेंड पर रहेंगी कई छुट्टियां

मई महीने में पांच रविवार पड़ रहे हैं, जो 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख को हैं और इन दिनों देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 9 मई को दूसरा शनिवार और 23 मई को चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। ये सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, इसलिए इन तारीखों पर बैंक ब्रांच में कोई भी काम नहीं हो सकेगा और लोगों को पहले से पूरी तैयारी करनी होगी।

#2

त्योहार और राज्यवार छुट्टियों का असर

मई में कई धार्मिक और राज्य के खास दिनों पर भी बैंक बंद रहेंगे। 1 मई को मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के कारण कई जगह छुट्टी रहेगी। 27 और 28 मई को बकरीद के चलते ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास आयोजनों के कारण अलग-अलग दिन छुट्टी हो सकती है, इसलिए अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी पहले देख लेना जरूरी है।

Advertisement

#3

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

इस दौरान बैंक ब्रांच बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं लगातार चालू रहेंगी। लोग इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM के जरिए अपने जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं। बिल भुगतान, पैसे ट्रांसफर और अन्य जरूरी सेवाएं बिना रुकावट उपलब्ध रहेंगी। इसलिए अगर बैंक बंद हो, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन ब्रांच से जुड़े जरूरी कामों के लिए पहले से सही दिन चुनना बेहद जरूरी रहेगा।

Advertisement