LOADING...
एक्सिस बैंक से क्यों हुई 3,000 कर्मचारियों की छंटनी?
एक्सिस बैंक में 3,000 कर्मचारियों की छंटनी

एक्सिस बैंक से क्यों हुई 3,000 कर्मचारियों की छंटनी?

Apr 27, 2026
03:36 pm

क्या है खबर?

एक्सिस बैंक में बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इस छंटनी के तहत करीब 3,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया गया है। बैंक के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक कर्मचारियों की संख्या घटकर करीब 1.01 लाख रह गई, जो पहले 1.04 लाख थी। यह कमी किसी एक विभाग तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे संगठन में अलग-अलग स्तरों पर देखने को मिली, जिससे कुल हेडकाउंट में गिरावट दर्ज हुई।

वजह

क्यों हुई 3,000 कर्मचारियों की छंटनी?

बैंक ने बताया कि इस कमी की मुख्य वजह टेक्नोलॉजी में लगातार निवेश और बढ़ती ऑटोमेशन है। पिछले कुछ सालों में डिजिटल सिस्टम मजबूत हुए हैं, जिससे काम कम समय में और कम कर्मचारियों से हो रहा है। इससे ऑपरेशनल क्षमता और प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। बैंक का कहना है कि यह बदलाव उसकी लंबे समय से चल रही डिजिटल रणनीति का हिस्सा है, जिससे काम करने का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है।

असर

हर विभाग पर पड़ा असर

एक्सिस बैंक ने साफ किया कि यह छंटनी किसी एक विभाग में नहीं, बल्कि सभी हिस्सों में थोड़ी-थोड़ी हुई है। इसके बावजूद बैंक ने देशभर में करीब 400 नई ब्रांच खोली हैं, जिसके लिए नई भर्ती और ट्रेनिंग भी की गई। बैंक का फोकस डिजिटल सिस्टम और फिजिकल ब्रांच दोनों को साथ लेकर चलने पर है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवा मिले और बैंक की पहुंच भी लगातार बढ़ती रहे।

Advertisement

AI

AI का असर सीमित

वित्तीय तौर पर बैंक का प्रदर्शन लगभग स्थिर रहा है। मार्च तिमाही में मुनाफा करीब 7,071 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से थोड़ा कम है। बैंक ने 1 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की भी घोषणा की है। बैंक ने यह भी कहा कि अभी AI का सीधा असर कर्मचारियों की संख्या घटाने में नहीं है। फिलहाल AI का उपयोग सिर्फ काम को तेज और आसान बनाने के लिए किया जा रहा है।

Advertisement