अर्डी इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने वालों को हो सकती है 25 फीसदी से ज्यादा कमाई
बैटरी और मेटल स्क्रैप रिसाइकिलिंग कंपनी अर्डी इंडस्ट्रीज बुधवार (12 अगस्त) को शेयर बाजार में दस्तक देने वाली है।
कंपनी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर लिस्ट होगी। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 53 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया गया था, जिससे कुल 425.87 करोड़ रुपये जुटाए गए।
139 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ IPO
अर्डी इंडस्ट्रीज का IPO निवेशकों को खूब पसंद आया और यह 139 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। इसकी अलॉटमेंट प्रक्रिया 10 अगस्त को ही पूरी हो गई थी।
ग्रे मार्केट में भी इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके शेयर अभी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुधवार को लिस्टिंग के दिन ये शेयर इश्यू प्राइस से लगभग 25.5 फीसदी ऊपर खुल सकते हैं।
कंपनी की ग्रोथ भी काफी अच्छी रही है। पिछले 2 सालों में कंपनी का राजस्व दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गया है, वहीं मुनाफा भी 8.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 84.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।