LOADING...
एंथ्रोपिक ने निवेशकों को दी चेतावनी, जारी किए फर्जी शेयर विक्रेता फर्मों के नाम
एंथ्रोपिक ने निवेशकों को स्टॉक स्कैम से सावधान रहने की सलाह दी है

एंथ्रोपिक ने निवेशकों को दी चेतावनी, जारी किए फर्जी शेयर विक्रेता फर्मों के नाम

May 13, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

एंथ्रोपिक ने निजी और द्वितीयक निवेश प्लेटफॉर्म से शेयर खरीदने वाले निवेशकों के लिए चेतावनी जारी की है। कंपनी ने कई प्लेटफाॅर्म की शेयरों के अनधिकृत विक्रेता के रूप में पहचान करने के बाद इनसे शेयर खरीदने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्लाउड निर्माता ने इससे पहले एक ब्लॉग पोस्ट में निवेशकों को 'स्टॉक स्कैम' के बारे में चेतावनी दी थी, जिसमें बताया कि निजी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेवलपर के फर्जी शेयर प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे थे।

सूची 

जारी की स्कैम करने वाली कंपनियों की सूची 

क्लाउड निर्माता ने पोस्ट में 8 अलग-अलग फर्मों के नाम बताए, जो उसके हस्तांतरण प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए अनधिकृत शेयरों तक पहुंच प्रदान कर रही थीं। इनमें ओपन डोर्स पार्टनर्स, यूनिकॉर्न एक्सचेंज, पचमामा कैपिटल, लायनहार्ट वेंचर्स, हाईव, फोर्ज ग्लोबल, सिडेकार और अपमार्केट शामिल हैं। ये कंपनी शेयरों को खरीदने या बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। कंपनी ने बताया कि इनके द्वारा पेश किए स्टॉक में कोई भी बिक्री या हस्तांतरण शून्य है।

स्पष्टीकरण

इन कंपनियों ने दिया स्पष्टीकरण 

टेकक्रंच से बातचीत में फोर्ज ग्लोबल ने दावा किया कि उसे गलती से इस अलर्ट में शामिल किया गया था। उसने बताया, "हम एंथ्रोपिक के साथ मिलकर इस अलर्ट से फोर्ज का नाम हटाने पर काम कर रहे हैं। फोर्ज किसी भी निजी कंपनी के शेयरों में उसकी स्पष्ट अनुमति के बिना लेन-देन की सुविधा नहीं देता है।" इसी के साथ, सिडेकार ने कहा कि वह केवल प्रशासनिक भूमिका निभाता है न कि शेयरों की खरीद-बिक्री करती है।

Advertisement