एंथ्रोपिक के IPO को शुरुआत में स्पेस-X से ज्यादा मिल रही मांग, जानिए कितना गुना हुई
क्या है खबर?
एंथ्रोपिक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी स्पेस- के रोडशो के शुरुआती दिनों की तुलना में कहीं अधिक है। इसका रोडशो अगले बुधवार तक चलेगा। माना जा रहा है कि तब तक यह 64 अरब डॉलर (करीब 6,000 अरब रुपये) की इस सौदे की कीमत तय कर देगी। कंपनी और उसके इंवेस्टमेंट बैंक इस पेशकश की मांग का अंदाजा लगाने के लिए न्यूयॉर्क, बोस्टन और सैन फ्रांसिस्को में संभावित निवेशकों से मुलाकात कर रहे हैं।
तुलना
पहले दिन ही दोगुनी हुई मांग
मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को, जो रोडशो का पहला दिन था, उसके अंत तक IPO के लिए उपलब्ध शेयरों की तुलना में लगभग दोगुने ऑर्डर मिले।
एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार के अंत तक यह इश्यू 6 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। IPO के आकार को देखते हुए एंथ्रोपिक की पेशकश के लिए मांग काफी अच्छी है।
स्पेस-X का IPO अपने रोडशो के दूसरे दिन के अंत तक दोगुना सब्सक्राइब हो गया था।
मूल्यांकन
निवेशक ऐसे कर रहे मूल्यांकन
जानकार 2 लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि जैसे-जैसे रोडशो आगे बढ़ेगा, एंथ्रोपिक की ऑर्डर बुक में काफी बढ़ोतरी होगी, जो शुरुआती मजबूत मांग को दर्शाती है।
सूत्रों के अनुसार, IPO की डिटेल बदल सकती है, जिसमें शेयरों की मांग भी शामिल है।
निवेशक उसके मूल्यांकन का आकलन 2 बातों पर कर रहे हैं, जिनमें क्या एंथ्रोपिक अपनी बढ़त बनाए रख सकती है और क्या इसका क्लाउड नॉलेज वर्कर्स बाजार में भी अपनी बढ़त कायम रख सकता है?